हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना तय समय में करेगी हरियाणा सरकार: डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला

नारनौल, 16 जुलाई। हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सरकार प्रत्येक जिले में एक मेडिकल कालेज स्थापित करने का लक्ष्य तय समय में पूरा करेगी। हरियाणा सरकार नागरिकों को बेहतर मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध करवाने को संकल्पित है। महेंद्रगढ़ जिले के गांव कोरियावास में बन रहा मेडिकल कालेज हरियाणा के कई जिलों के अलावा राजस्थान के लिए भी लाइफ लाइन साबित होगा। दुष्यंत चौटाला शनिवार को नारनौल के नजदीकी गांव कोरियावास में निर्माणाधीन मेडिकल कालेज के निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

Deputy CM Dushyant said medical college in districts will be built on time

उन्होंने बताया कि पहले फेज में 500 करोड़ से अधिक की लागत आएगी, जबकि दूसरे फेज के लिए भी 300 करोड़ का प्रोविजन किया गया है। लगभग 80 एकड़ में तैयार हो रहे इस मेडिकल कालेज के भवन निर्माण का कार्य इस वर्ष के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। अगले शैक्षणिक सत्र से यहां पर ओपीडी तथा कक्षाएं प्रारंभ करवा दी जाएंगी। शुरुआत में यहां 100 सीटें होंगी। पांच साल में एमसीआइ से अप्रूवल के बाद 500 सीटें हो जाएंगी। नारनौल बाइपास से लेकर कोरियावास की ओर जाने वाली सड़क को 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा ताकि मेडिकल कालेज में आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। यह मेडिकल कालेज सभी प्रकार की आधुनिक सुविधाओं वाला कालेज होगा। इसमें कुल 880 बेड होंगे। इनमें 720 वार्ड बैड होंगे जबकि 100 आइसीयू बैड होंगे। इसमें 14 आपरेशन थियेटर होंगे। 40 स्पेशल बेड तथा प्राइवेट वार्ड में 20 बेड भी होंगे।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा में चार मेडिकल कालेजों का निर्माण कार्य अगले एक वर्ष के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। नारनौल के कोरियावास, जींद, करनाल और भिवानी में स्थापित किए जा रहे मेडिकल कालेजों में तय समय में दाखिले शुरू करवाए जाएंगे। इस मौके पर उपायुक्त डा. जय कृष्ण आभीर, जननायक जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कंवर सिंह कलवाड़ी के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+