वीरवार को तीन जिलों के दौरे पर रहेंगे डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला कल तीन जिले रोहतक, सोनीपत और पानीपत के दौरे पर रहेंगे।

Deputy CM Dushyant Chautala will be on a tour of three districts on Thursday

11 मई वीरवार को हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला प्रदेश के तीन जिले रोहतक, सोनीपत और पानीपत के दौरे पर रहेंगे। वे यहां करीब 20 सार्वजनिक एवं निजी कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

जेजेपी प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह ने बताया कि डिप्टी सीएम रोहतक में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके उपरांत दुष्यंत चौटाला रोहतक के गांव चिड़ी में होंगे।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला गोहाना हलके में गांव ठसका, सेक्टर-7, नई अनाज मंडी, जैन स्थानक वाली गली, महावीर चौक, चौधरी देवीलाल नगर, गांधी नगर, बलराज नगर, शिव मंदिर धर्मशाला, रोहतक गेट, मेन बाजार, गांव गढ़ी सराय, गांव नगर और गांव जवाहरा में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

गोहाना के कार्यक्रमों के बाद डिप्टी सीएम शाम को पानीपत जिले में रहेंगे और सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इन दौरों के दौरान डिप्टी सीएम शहर और ग्रामवासियों की समस्याएं भी सुनेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+