विधायकों को फोन पर धमकी देने वाले अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा: डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला
जींद, 9 जुलाई। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि खेदड़ में किसान व पुलिस के बीच में हुई झपड़ में एक किसान की मौत निंदनीय है। इसकी जांच के लिए एक कमेटी बनाई गई है। जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि किस स्तर पर गलती रही है और उसके बाद ही सरकार आगामी कार्रवाई करेगी। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला रविवार रात को जींद के अर्बन एस्टेट स्थित जजपा कार्यालय में ही रुके हुए थे। जहां पर सुबह उन्होंने जजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली और उसके बाद लोगों की समस्याओं को सुना। जहां पर अधिकारियों को मौके पर ही उनका समाधान करने के आदेश दिए।

जजपा के कुछ विधायक नाराज होने के सवाल पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि विधायक उनके है और उनको संभाल लेंगे। जो नाराजगी है उसको मिल बैठकर दूर कर देंगे। प्रदेश में विधायकों को फोन पर मिल रही धमकी के मामले में डिप्टी सीएम ने कहा कि कुछ अपराधिक किस्म के लोग विदेश में बैठे हुए हैं और वह दहशत फैलाने के लिए इस तरह की धमकियां देते हैं।
डिप्टी सीएम ने कहा कि साइबर क्राइम की टीम उन मामलों को सुलझाने में लगी हुई है और उनको उम्मीद है जल्द ही साइबर क्राइम की टीम आइपी एड्रेस के माध्यम से धमकी देने वाले आरोपितों को ट्रेस कर लेगी। किसी भी सूरत में अपराधियों को बक्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि डीसी व ठेकेदार प्रथा को खत्म करने के शुरुआत में कुछ दिक्कतें सामने आई थी, पिछले आठ माह में अधिकतर दिक्कतों को दूर कर दिया है। कौशल विकास के तहत आर्थिक आधार पर कमजोर परिवार के युवाओं को रोजगार देने का काम किया जाएगा। कौशल विकास योजना के तहत अलग-अलग कैटेगरी बनाई गई है। आने वाले समय में युवाओं को रोजगार देना आसान होगा।












Click it and Unblock the Notifications