धूमधाम से मनाया उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का जन्मदिन

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का जन्मदिन सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर लोगों ने वृक्षारोपण किया।

Deputy Chief Minister Dushyant Chautalas birthday celebrated with pomp

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का जन्मदिन सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। गुरुग्राम जिले में विभिन्न स्थानों पर जजपा कार्यकर्ताओं ने सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। उनकी लंबी उम्र व स्वस्थ जीवन की कामना की। जेजेपी के सूर्या विहार स्थित राष्ट्रीय प्रचार सचिव दलबीर धनखड़ के कार्यालय पर जिला कार्यकारिणी एवं सामाजिक हस्तियों ने केक काटकर व मिठाई बांट कर जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

दलबीर धनखड़ व साथियों ने दुष्यंत चौटाला के चिरायु होने व स्वस्थ रहने की कामना की। नगर निगम वार्ड-6 में जिला अध्यक्ष रिशी राज राणा के छोटे भाई व वार्ड-6 से भावी प्रत्याशी रामअवतार राणा ने न्यू पालम विहार के विभिन्न पार्कों में पौधा रोपण व मिठाई बांट कर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का जन्मदिन मनााया। जिला अध्यक्ष रिशी राज राणा ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को जन्मदिन की बधाई दी व उनके स्वस्थ जीवन तथा लंबी उम्र की कामना की।

इस अवसर पर महिला प्रदेश प्रवक्ता विभा पांडेय द्वारा लिखी गई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फॉर स्टूडेंट बुक का अनावरण भी किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष सतबीर लाकड़ा, नरेश यादव, रतन शर्मा, दीपक यादव, कुलदीप शर्मा, इंद्रपाल सल्ले, तुषार यादव, जगत सिंह, महेंद्र कादयान, डॉ. सुमित गुप्ता, डॉ. राजेश गुप्ता, गजराज सिंह, अशोक जांगड़ा, डॉ. प्रियंका मित्तल सहित सेंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+