उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला बोले- राष्टीय राजमार्ग-152डी हरियाणा में विकास की नई इबारत लिखेगा

राष्ट्रीय राजमार्ग-152डी के जरिये अंबाला से जयपुर की यात्रा तय करने में 5 घंटे कम समय लगेगा। एनसीआर का बड़ा यातायात इस मार्ग से होकर गुजरेगा, जिससे प्रदूषण की समस्या से भी निजात मिलेगी। जयपुर हाईवे पर अंबाला से कोटपुतली

चंडीगण,31 जुलाई: राष्ट्रीय राजमार्ग-152डी के जरिये अंबाला से जयपुर की यात्रा तय करने में 5 घंटे कम समय लगेगा। एनसीआर का बड़ा यातायात इस मार्ग से होकर गुजरेगा, जिससे प्रदूषण की समस्या से भी निजात मिलेगी। जयपुर हाईवे पर अंबाला से कोटपुतली तक सबसे छोटा, सबसे तेज और सुरक्षित मार्ग मिलेगा। पूरे हरियाणा के चौतरफा औद्योगिक विकास और आर्थिक विकास की गति भी तेज होगी।

dushyant

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अंबाला से नारनौल तक बनाए गए नवनिर्मित राष्ट्रीय राजमार्ग-152डी को आमजन के लिए खोल दिया गया है। यह राष्ट्रीय राजमार्ग प्रदेश में विकास की एक नई इबारत लिखेगा। भारतमाला परियोजना के तहत निर्मित यह राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी छह लेन का ग्रीनफील्ड कॉरिडोर है। यह कुरुक्षेत्र जिले के इस्माईलाबाद (गंगहेड़ी) से नारनौल तक कुल लगभग 227 किलोमीटर लंबा है।

आठ जिलों के 112 गांवों से गुजरता है

अंबाला-कोटपुतली कॉरिडोर का भाग होने के कारण यह हरियाणा के 8 जिलों कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ के लगभग 112 विभिन्न गांवों से होकर गुजरता है। यह कोटपुतली के पास पनियाला मोड पर दिल्ली-जयपुर राजमार्ग से मिलता है।उपमुख्यमंत्री ने बताया कि यह पूरा कॉरिडोर एडवांस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम और क्लोज टोलिंग सिस्टम से परिपूर्ण है। इसमें प्रवेश एवं निकासी के लिए कुल 16 विभिन्न स्थानों पर इंटरचेंज का निर्माण किया गया है। हाईवे पर होने वाली हर घटना पर कंट्रोल सेंटर से पूरी निगरानी रखी जाएगी।

छह जगह जन सुविधाएं भी मौजूद
छह जगहों पर विश्वस्तरीय वे-साईड जनसुविधाओं का भी निर्माण किया गया है। यहां लोगों के लिए शौचालय सुविधा, ट्रॉमा सेंटर, पेट्रोल पंप, कियोस्क रेस्तरां, ढाबा, चिल्ड्रेन पार्क, ट्रक एवं ट्रेलर पार्किंग इत्यादि की समुचित व्यवस्था है। परियोजना में 16 स्थानों पर इंटरचेंज, 2 मुख्य टोल प्लाजा एवं 8 आरओबी का प्रावधान किया गया है।इसके सिविल निर्माण कार्य पर लगभग 6,000 करोड़ रुपये की लागत आई है। धीमी गति वाले वाहन मोटर साइकिल, अन्य दुपहिया, तिपहिया, गैर मोटर चालित वाहन ट्रेलर के साथ या ट्रेलर के बिना ट्रैक्टर इत्यादि इस हाईवे पर वर्जित हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+