हरियाणा में बदले जाएंगे मंत्रियों के विभाग, दोबारा होगा बंटवारा
विभाग मर्ज करने के कारण जिन कद्दावर मंत्रियों के पास विभाग कम होंगे, उनको मुख्यमंत्री आने वाले वक्त में अन्य महकमा भी दे सकते हैं। कुछ मंत्री इस तरह के भी हैं जिनके विभागों में कोई फेरबदल नहीं हुआ है।

हरियाणा में दर्जन भर विभागों के समायोजित कर देने के बाद नए नाम के साथ कुछ विभाग काम करेंगे इसके लिए जल्द ही राज्यपाल का नोटिफिकेशन जारी होगा। दूसरी ओर विभाग मर्ज करने के कारण जिन कद्दावर मंत्रियों के पास विभाग कम होंगे, उनको मुख्यमंत्री आने वाले वक्त में अन्य महकमा भी दे सकते हैं। कुछ मंत्री इस तरह के भी हैं जिनके विभागों में कोई फेरबदल नहीं हुआ है।
सूत्रों का कहना है कि मंत्री समूह के मंत्रियों जिनके पास से विभाग लिए गए हैं। उन मंत्रियों के विभागों में आने वाले वक्त कुछ बढ़ोतरी वरिष्ठता क्रम के हिसाब से हो सकती है। उदाहरण के तौर पर अनिल विज के दो विभाग साइंस एंड टेक्नोलॉजी और तकनीकी शिक्षा लिया गया है, इसके पहले भी हरियाणा शहरी निकाय विभाग अनिल विज के पास था, जो पूर्व में लगभग 1 साल पहले कमल गुप्ता के मंत्री बनने पर उन्हें दिया गया।
इस प्रकार अब जब विभागों का समायोजन शुरू हुआ तो 2 विभाग इस बार भी अनिल विज के दो महकमे मर्जर में चले गए हैं। इस प्रकार खेल मंत्री संदीप सिंह का एक महकमा मर्ज हुआ है। आने वाले समय में मुख्यमंत्री इन विभागों के समायोजन के बाद मंत्रियों में विभागों का बंटवारा दोबारा कर सकते हैं। तकनीकी कारणों से भी अब एक बार फिर विभागों को लेकर समीक्षा के बाद बंटवारे का काम होगा।
कुल मिलाकर कुछ मंत्री इस तरह के भी हैं जिनके विभाग समायोजन की मुहिम में शामिल नहीं हैं। इसमें चौधरी रणजीत सिंह ऊर्जा और जेल मंत्री के साथ-साथ कमलेश ढांडा, कमल गुप्ता जैसे कई मंत्रियों के नाम शामिल हैं। भारी भरकम विभागों की बात करें तो उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के साथ-साथ मुख्यमंत्री और गृह एवं सेहत मंत्री अनिल विज के साथ-साथ मूलचंद शर्मा के विभागों में घटा और जोड़ के समीकरण ज्यादा बन रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications