हिसार: पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग, आदमपुर में जुटे हजारों कर्मचारी

हिसार। पेंशन बहाली संघर्ष समिति के बैनर तले रविवार को सर्व कर्मचारी संघ ने आदमपुर में विशाल प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ बिगुल बजा दिया। आलमपुर बाईपास से हजारों की संख्या में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ब्लॉक रोड एडिशनल मंडी होकर अनाज मंडी पहुंचे, जहां पर भाजपा के वरिष्ठ नेता कुलदीप बिश्नोई के आवास पर जमकर प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए। इसके बाद कर्मचारी मेन बाजार से होते हुए क्रांति चौक पर प्रदर्शन किया और फिर रैली स्थल पर पहुंचे।

Demand to restore old pension, thousands of employees gathered in Adampur

वहां पर कर्मचारी नेताओं ने कहा कि जब तक सरकार पुरानी पेंशन बहाल नहीं करती है तब तक सरकार का विरोध जारी रहेगा और इस उपचुनाव में भी सरकार के खिलाफ वोट करने की अपील करेंगे। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि आज एक एमएलए व सांसद बनते ही उसकी पेंशन शुरू हो जाती है तो पुराने कर्मचारियों की क्यों नहीं। उन्होंने सरकार को सीधी चेतावनी दी है कि यह तो एक ट्रेलर था। तीन जिलों के कर्मचारी आदमपुर में डटे हैं। अगर सरकार आज के प्रदर्शन को देखते हुए उनकी पेंशन बहाली की मांग को नहीं मानती है तो वह आगामी रणनीति बनाकर पूरे हरियाणा में बहुत बड़ा प्रदर्शन करेंगे।

पुरानी पेंशन नीति बहाली के मामले पर भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कहा है कि कर्मचारियों की पुरानी पेंशन समेत तमाम मुद्दों पर सरकार बातचीत करने व मुद्दों का समाधान निकालने को तत्पर है। मगर उपचुनाव के समय प्रदर्शन करके ऐसे मसलों को राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाना चाहिए। वह रविवार को भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

इनेलो के प्रधान महासचिव एवं विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा की केंद्र की सरकार ने वर्ष 2003 में पुरानी पेंशन को खत्म कर नई पेंशन योजना लागू कर दी थी। तब भी चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने मुख्यमंत्री रहते केंद्र की भाजपा सरकार के इस फैसले को लागू नहीं किया था। भूपेंद्र हुड्डा ने कांग्रेस की सरकार बनने के बाद वर्ष 2006 में पुरानी पेंशन स्कीम को खत्म कर नई पेंशन स्कीम लागू की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+