Delhi Water Bill Scheme: दिल्‍ली सरकार जल्द लाएगी वन टाइम सेटलमेंट स्कीम

उपभोक्ताओं का मानना है कि उनका पानी का बिल आवश्यकता से अधिक है, जबकि उन्होंने पानी की खपत स्कीम के दायरे में की है। इसलिए उनका बिल इतना अधिक नहीं हो सकता

बोर्ड के अफसरों के अनुसार, करीब 11 लाख उपभोक्ताओं के पानी का बिल लंबे समय से बकाया है। उनका मानना है कि उनका बिल वास्तविक उपभोग से अधिक है। उन्होंने इतना पानी कंस्यूम ही नहीं किया है। दिल्ली जल बोर्ड के अफसरों के अनुसार, राजधानी के 93 प्रतिशत से अधिक इलाकों में पानी की सप्लाई पाइपलाइनों से हो रही है। करीब 26.5 लाख से अधिक पानी के कनेक्शन हैं। इसमें से 2014 से अब तक दिल्ली में करीब 21.39 लाख उपभोक्ता 20 हजार लीटर मुफ्त पानी स्कीम का लाभ ले रहे हैं। जितने पानी के कनेक्शन हैं, उसमें भी कई ऐसे उपभोक्ता हैं, जिन्होंने लंबे समय से बिलों का भुगतान नहीं किया है।

उपभोक्ताओं का मानना है कि उनका पानी का बिल आवश्यकता से अधिक है, जबकि उन्होंने पानी की खपत स्कीम के दायरे में की है। इसलिए उनका बिल इतना अधिक नहीं हो सकता। ऐसे उपभोक्ताओं की संख्या करीब 11 लाख है। पानी के बिलों के भुगतान के लिए बोर्ड प्रचार-प्रसार का भी प्लान बना रहा है।

Delhi Water Bill Scheme

अफसरों का कहना है कि पानी के बकाया बिलों के भुगतान के लिए जल्द ही वन-टाइम सेटलमेंट स्कीम लॉच की जाएगी। इस स्कीम के तहत अगर किसी को पानी के बिलों पर आपत्ति है, तो वह बिल को दिखाकर इसका हल करा सकता है। समस्या का समाधान होने के बाद नए बिलिंग साइकल तैयार किए जाएंगे और उसी के हिसाब से बिल तैयार किया जाएगा।

जिन लोगों के मीटर चालू हैं और उनके बिलों में गड़बड़ी है, ऐसे उपभोक्ताओं के बिलों में गड़बड़ी को दुरुस्त करने के लिए पिछले पांच वर्षों में की गई पानी की खपत का डिटेल तैयार किया जाएगा। इस बीच बिलिंग में जो गड़बड़ी सामने आएगी, उसे उसी समय ठीक कर नए सिरे से बिल तैयार किया जाएगा। जिनके मीटर फंक्शनल नहीं है, मीटर में गड़बड़ी है या फिर किसी वजह से मीटर रीडर उसे नहीं ढूंढ पाए, ऐसे मामले में बिलों में गड़बड़ी पड़ोस के मकानों में लगे मीटर कनेक्शन से तुलना कर सुलझाया जाएगा। पड़ोस के मकानों में भी फैमिली मेंबर उतने ही होने चाहिए, जितने की बिल में बड़बड़ी वाले कंस्यूमर की फैमिली में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+