दिल्ली विश्वविद्यालय ने मनोहर लाल को प्रदान की डिग्री
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को 47 साल बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से उनकी बीए की डिग्री मिली है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को 47 साल बाद दिल्ली विश्वविद्यालय ने बीए की डिग्री दी। उन्होंने दूरस्थ शिक्षा नीति के तहत ग्रेजुएशन किया था। दिल्ली यूनिवर्सिटी में ध्यान एवं मानसिक स्वास्थ्य विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया है। जहां पदम भूषण, आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के संस्थापक श्री श्री रविशंकर कार्यक्रम में मौजूद थे।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को 47 साल बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से उनकी बीए की डिग्री मिली है। मनोहर लाल ने 1970 में डीयू से ग्रेजुएशन किया था। दिल्ली में आयोजित मेडिटेशन एंड मेंटल हेल्थ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने संबोधन में कहा कि 1970 में मैंने ग्रेजुएशन की और प्रारंभिक पढ़ाई रोहतक से की थी। ग्रेजुएशन के दौरान मन बहुत विचलित होता था, संघ में प्रवेश के बाद कभी तनाव महसूस नहीं हुआ।
उन्होंने कहा कि तनाव से निकलने के लिए 'हर घर ध्यान' जैसा कार्यक्रम बहुत महत्वपूर्ण है। क्यों कि ध्यान और विचार करने से लोगों को दिशा मिलती है। ध्यान और योग तनाव से बचाव का जरिया है। उन्होंने कहा कि मनुष्य निर्माण पर कभी कोई ध्यान नहीं दिया गया।
संत समाज सही दिशा देने में लगा हुआ है। इसके अलावा गीता ग्रंथ में जीवन का सार भरा है। आधुनिकता हो सकता है अध्यापकों को मानने से इंकार करें लेकिन हमें संतुलित होकर काम करना होगा। हमारी सरकार ने मनुष्य के चरित्र निर्माण पर ध्यान दिया। पूरा विश्व हमारा परिवार यह हमारी संस्कृति है। कुरुक्षेत्र में दिए गीता का संदेश में कहा गया कि कर्म करते जाओ फल की चिंता ना करो।












Click it and Unblock the Notifications