दिल्ली सरकार घरेलू सहायकों के लिए करेगी बड़ी पहल, कल्याणकारी योजनाओं को होगी शुरूआत
दिल्ली में घरेलू सहायकों सरकारी योजनाओं को लाभ दिलाने को लेकर श्रम मंत्री राजकुमार आनंद ने अहम जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसे रोजगार को कानूनी दायरे में लाने की योजना बना रही है।
दिल्ली सरकार (Delhi Government) राष्ट्रीय राजधानी के कम से कम पांच लाख घरेलू सहायकों के लिए जल्द ही कल्याणकारी योजनाएं शुरू करेगी। श्रम मंत्री राज कुमार आनंद ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने दिल्ली में घरेलू सहायकों के अधिकारों को कानूनी दायरे में लाने के लिए चर्चा करने के लिए अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा आयोजित एक कार्यशाला में यह घोषणा की।
आनंद ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार दिल्ली में घरेलू सहायकों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। श्रम मंत्री ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में निर्माण क्षेत्र के श्रमिकों के लिए शिक्षा,स्वास्थ्य, सुरक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में 17 कल्याणकारी योजनाएं तैयार की हैं और उन्हें लागू किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी के कम से कम पांच लाख घरेलू सहायकों के लिए भी इसी प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं तैयार करेगी।













Click it and Unblock the Notifications