नजफगढ़ को जाम मुक्त बनाने को तैयार दिल्ली सरकार, एलिवेटेड कॉरिडोर को मंजूरी

kejriwal

केजरीवाल सरकार नजफगढ़ को जाम मुक्त करने के लिए बहुत जल्द वहां एक एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण करवाने जा रही है. बुधवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने नजफगढ़ से विधायक और दिल्ली सरकार में मंत्री कैलाश गहलोत ने PWD अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक में इसके पहले फेज को मंजूरी दी. 4.8 किलोमीटर लंबाई के इस एलिवेटेड कॉरिडोर के बनने के बाद नजफगढ़ रोड पर लगने वाले ट्रैफिक में भारी कमी आएगी और लोगों को लंबे ट्रैफिक जाम से नहीं जूझना पड़ेगा.

एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण के बाद फिरनी रोड, कापसहेड़ा रोड, ढासा रोड, बहादुरगढ़ रोड व नांगलोई रोड पर चलने वाले वाहन इस एलिवेटेड रोड का इस्तेमाल कर सकेंगे उन्हें और उन्हें लंबे ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगा. नजफगढ़-फिरनी रोड जो दिल्ली और हरियाणा के बीच आने-जाने वाले लोगों के मुख्य मार्गों में से एक है और यहां पीक आवर्स (Peak Hours) के दौरान भारी जाम हो जाता है, इसे जाम मुक्त बनाने के लिए यहां एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा. इस नए एलिवेटेड कॉरिडोर के पूरा हो जाने के बाद वाहनों को दिल्ली से हरियाणा- हरियाणा से दिल्ली आने जाने के लिए नजफगढ़ में प्रवेश नहीं करना पड़ेगा. वे एलिवेटेड कॉरिडोर का उपयोग कर और अपना समय बचा पाएंगे.

PWD मंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि वर्तमान में हरियाणा से दिल्ली आने वाले वाहन व दिल्ली से हरियाणा जाने वाले वाहनों को नजफगढ़ के अंदर से आना होता है, जिससे यहां मौजूदा सड़क पर वाहनों का काफी ज्यादा लोड होता है और लोगों को लंबे ट्रैफिक का सामना करना पड़ता है. उन्होंने कहा कि लोगों को ट्रैफिक से निजात दिलाने के लिए दिल्ली सरकार यहां एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण करवाने जा रही है. इससे यहां यातायात सुगम होगा और यहां से रोजाना गुजरने वाले लाखों वाहनों को ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी.

एलिवेटेड रोड की विशेषताएं-

-एलिवेटेड रोड की कुल लम्बाई 4.8 किमी होगी.
-वन-वे कैरिजवे के साथ एलिवेटेड रोड पर जाने के लिए कुल 7 अप-डाउन रैंप होंगे.
-रैंप की कुल लंबाई 1.68 किमी होगी.
-फिरनी रोड,कापसहेड़ा रोड,ढासा रोड, बहादुरगढ़ रोड व नांगलोई रोड से नजफगढ़ की ओर आने वाले वाहन और दिल्ली-हरियाणा के बीच आवाजाही करने वाले वाहन बिना नजफगढ़ में जाए आवाजाही कर सकेंगे और उन्हें ट्रैफिक से निजात मिलेगा.
-एलिवेटेड रोड के बनने के बाद नजफगढ़, प्रेम नगर, न्यू गोपाल नगर, गोपाल नगर एक्सटेंशन, लोकेश पार्क सहित 200 से अधिक अन्य कॉलोनियों के लोगों को ट्रैफिक से राहत मिलेगी.
-यह परियोजना नजफगढ़ से बहादुरगढ़ या झज्जर या आसपास के राज्यों के अन्य हिस्सों में आने-जाने वाले सभी लोगों के लिए वरदान साबित होगी. रेडियल एलिवेटेड कॉरिडोर का यह 4.8 किमी एक और मील का पत्थर होगा जो नजफगढ़ शहर को कम करने में मदद करेगा. इसके अलावा, यह दिल्ली और हरियाणा के बीच यात्रियों के आने-जाने के समय को आधा करने में मदद करेगा.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+