Media Excellence Awards: दिल्ली सरकार के ऑफिसर सम्मानित, मिला 'सर्वश्रेष्ठ जनसंपर्क अधिकारी' का अवॉर्ड

17वें मीडिया एक्सीलेंस अवार्ड्स 2023 में वर्ष के 'सर्वश्रेष्ठ जनसंपर्क अधिकारी' का पुरस्कार दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी को दिया गया।

Media Excellence Awards

दिल्ली सरकार की वरिष्ठ अधिकारी कंचन आजाद को शुक्रवार को 17वें मीडिया एक्सीलेंस अवार्ड्स 2023 में वर्ष के 'सर्वश्रेष्ठ जनसंपर्क अधिकारी' के पुरस्कार से नवाजा गया। यह कार्यक्रम मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित किया गया था। आज़ाद को उनके अनुकरणीय मीडिया कवरेज और दिल्ली के युवाओं के बीच चुनावी प्रक्रिया के प्रति जागरूकता के लिए सम्मानित किया गया।

यह कार्यक्रम मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित किया गया था। आजाद को उनके अनुकरणीय मीडिया कवरेज और दिल्ली के युवाओं के बीच चुनावी प्रक्रिया के प्रति जागरूकता के लिए सम्मानित किया गया है।

रविवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष बृज किशोर कुठियाला और दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त संजय सिंह ने कंचन आजाद को पुरस्कार प्रदान किया। आजाद वर्तमान में मुख्य निर्वाचन अधिकारी, दिल्ली के कार्यालय में विशेष कर्तव्य अधिकारी और प्रवक्ता के रूप में कार्यरत हैं।

उन्होंने पहले दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय शीला दीक्षित के प्रेस सचिव के रूप में कार्य किया था। दिल्ली सरकार में सेवा देने से पहले, वह दिल्ली में एक वरिष्ठ क्राइम रिपोर्टर थे। मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया देश की मीडिया हस्तियों को बढ़ावा देने और सम्मानित करने के लिए मीडियाकर्मियों और अन्य प्रसिद्ध हस्तियों के संयुक्त प्रयासों से बनाई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+