दिल्ली सरकार बना रही खास प्लान! बढ़ सकती है Electric Vehicle पर सब्सिडी
दिल्ली सरकार इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट को बूस्ट करने के लिए तगड़ी प्लानिंग कर रही है। दिल्ली सरकार EV को प्रमोट करने के लिए एक खास प्लान बना रही है।

दिल्ली सरकार इलेक्ट्रिक व्हीकल पर लोगों को बढ़िया बेनिफिट देने की तैयारी में है। बता दें कि आप सरकार को स्टेकहोल्डर्स के साथ परामर्श करने के बाद फीडबैक मिला है जिसके बाद AAP सरकार ने दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2.0 के तहत इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर ग्राहकों को बेहतर बेनिफिट देने की प्लानिंग की है।
एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि ज्यादातर लोगों का कहना कि ईवी सब्सिडी को बढ़ाया जाना चाहिए क्योंकि इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पेट्रोल और डीजल वाहनों की तुलना में महंगे हैं। ना केवल सब्सिडी को बढ़ाया जाना चाहिए बल्कि इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को खरीदने के लिए आसान फाइनेंस ऑप्शन्स को भी लाया जाना चाहिए। अब ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि दिल्ली सरकार सब्सिडी को बढ़ाने के लिए फैसला ले सकती है।
यही नहीं, टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि सरकार व्हीकल्स की स्क्रैपिंग कराने वाले ग्राहकों के लिए बेहतर इंसेंटिव के साथ आ सकती है। बता दें कि इससे दो फायदे होंगे, पहला पुराने वाहनों को दिल्ली की सड़कों से हटाने में मदद मिलेगी और दूसरा इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को प्रमोट करने का मकसद भी पूरा होगा।
स्क्रैपिंग पर कितना बेनिफिट दे रही दिल्ली सरकार?
आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली सरकार अभी दोपहिया वाहनों की स्क्रैपिंग के लिए 5,000 रुपये तो वहीं थ्री व्हीलर वाहनों के लिए 7,500 रुपये तक का फायदा देती है लेकिन बता दें कि अभी फोर व्हीलर्स के लिए कोई भी फायदा नहीं मिल रहा है।
बता दें कि इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की खरीद के लिए 5,000 रुपये/kWh या 30,000 रुपये तक की सब्सिडी दी जाती है। वहीं, इलेक्ट्रिक फोर व्हीलर वाहनों के लिए 10,000 रुपये/kWh (अधिकतम 1.5 लाख रुपये प्रति कार) के हिसाब से सब्सिडी का फायदा देती है. इसकरे अलावाइलेक्ट्रिक ऑटो, ई-रिक्शा और सामान लेकर जाने वाले वाहनों पर 30,000 रुपये की सब्सिडी उपलब्ध है।












Click it and Unblock the Notifications