Rajasthan विधानसभा में बना देश का पहला डिजिटल संग्रहालय, अध्यक्ष जोशी ने कही बड़ी बात
Rajasthan : राजस्थान विधानसभा में देश का पहला डिजिटल संग्रहालय (म्यूजियम) तैयार किया गया है। इसे "राजनीतिक आख्यान संग्रहालय" नाम दिया गया है। इस संग्रहालय में प्रदेश के राजनीतिक,आर्थिक,कृषि और सामाजिक विकास को दर्शाया गया है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सी.पी.जोशी ने बताया कि 14 नवंबर को बाल दिवस से यह संग्रहालय आम लोगों के लिए खोला जाएगा। बच्चों को एक माह तक संग्रहालय में नि:शुल्क प्रवेश दिया जाएगा।

इसके बाद टिकट दर तय कर के सभी को इसमें प्रवेश दिया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सी.पी.जोशी ने दावा किया कि यह अपने तरह का देश का एकमात्र संग्रहालय है।
उन्होंने कहा कि सभी उम्र के लोगों का लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास तब ही कायम होगा,जबकि इसके बारे में विस्तार से जानेंगे । युवा पीढ़ी को लोकतांत्रिक व्यवस्था के बारे में ज्यादा जानकारी होनी चाहिए। संग्रहालय में प्रदेश में अब तक रहे 13 मुख्यमंत्रियों और 17 विधानसभा अध्यक्षों के स्टूच्यू बनाए गए हैं।
सिलिकान से बने ये स्टेच्यू जीवंत दिखाई देते हैं। करीब 26 हजार वर्गफीट में में बने दो मंजिला संग्रहालय में आजादी के आंदोलन,रियासतों के एकीकरण और लोकतांत्रिक व्यवस्था लागू होने के बाद प्रदेश में हुई प्रगति को चित्रों के माध्यम से दिखाया गया है।
यहां दिखाया गया है कि प्रदेश में किस क्षेत्र में किस तरह की प्रगति हुई है। संग्रहालय में विधानसभा जैसा एक स्टूडियो बनायाग गया है। जिसमें विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी के साथ ही उनके दाहिनें तरफ मुख्यमंत्री और बाई तरफ प्रतिपक्ष के नेता की कुर्सी लगाई गई है। संग्रहालय में मौजूदा 200 विधायकों का डिजिटल डाटा तैयार किया गया है। दर्शक के चाहने पर पूर्व विधायकों के बारे में भी जानकारी मिल सकेगी।जोशी ने बताया कि प्रदेश में आने वाले पर्यटक भी इस संग्रहालय को देख सकेंगे। पर्यटन विभाग के माध्यम से उसके प्रमुख संग्रहालयों एवं दर्शनीय स्थलों की सूची में शामिल करवाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications