ठेकेदार खुद लिखें 50% कमीशन लिया जाता है, इससे बड़ा प्रमाण और क्या चाहिए: भूपेश बघेल

देश में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यध कमलनाथ समेत अन्य कांग्रेसी नेताओं पर केस दर्ज होने के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है। पक्ष और विपक्ष दोनों दलों के नेता एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। इसी बीच आज छत्तीसगढ़ में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा है।

इस दौरान जांजगीर चांपा में आज भरोसे का सम्मेलन रखा गया है, जिसमें कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल होंगे। रायपुर एयरपोर्ट पर राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे का सीएम भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, मंत्री अमरजीत भगत, ताम्रध्वज साहू समेत कई नेताओं ने स्वागत किया।

ठेकेदार खुद लिखें 50% कमीशन लिया जाता है: भूपेश बघेल

इसी बीच मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम भूपेश बघेल ने कांग्रेस नेताओं प्रियंका गांधी और कमलनाथ के खिलाफ FIR दर्ज होने के मामले पर कहा कि 'FIR कर देने से सच्चाई थोड़ी छुप जाएगी। ठेकेदार ख़ुद लिखे 50% कमीशन लिया जाता है। इससे बड़ा प्रमाण और क्या चाहिए?' वहीं भरोसे के सम्मेलन को लेकर BJP कह रहे हैं कि लोगों का कांग्रेस से भरोसा उठ गया है।

इस सवाल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, भरोसा 2018 में भाजपा से उठ गया था और अब भी पिछले लगातार जो चुनाव उपचुनाव हुए या नगरी निकाय चुनाव हुआ है, पंचायती चुनाव हुए तब कांग्रेस पर ही लोगों ने भरोसा जताया है और आगे भी कांग्रेस पर ही भरोसा रहेगा। जनता का ऐसा विश्वास है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+