गुजरात में 27 साल कांग्रेस तो 35 साल से BJP की सत्ता, अब AAP की बारी: राघव चड्ढा
गुजरात में आम आदमी पार्टी के चुनावी अभियान की अगुवाई कर रहे राघव चड्ढा कई जनसभाओं और रोड शो का अहम हिस्सा रहे। उन्होंने गुजरात इस बार भाजपा और कांग्रेस से हटकर चुनने जा रहा है।

शुक्रवार को आप सांसद राघव चड्ढा ने दहेगाम, कड़ी, नरोडा और गांधीनगर में आयोजित रोड शो में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गुजरात चुनाव में अपना विजयरथ लेकर आगे बढ़ रही आम आदमी पार्टी आज गुजरात की जनता की पहली पसंद बन गई है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं तक हर कोई गुजरात में परिवर्तन लाने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं। आप के राज्यसभा सांसद और गुजरात के सह-प्रभारी राघव चड्ढा ने यह बात कही है। वह गुजरात में हैं और पार्टी की चुनावी यात्रा की अगुवाई कर रहे हैं. उन्होंने पिछले दिनों कई बड़ी रैलियां और जनसभाएं की हैं. शुक्रवार को आप सांसद ने दहेगाम, कड़ी, नरोडा और गांधीनगर में आयोजित रोड शो में हिस्सा लिया।
आम आदमी पार्टी की तरफ से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि आयोजित रोड शो में हजारों की तादाद में लोग शामिल हुए। उन्होंने कहा कि लोगों के अभूतपूर्व समर्थन से यह साफ दिख रहा है कि गुजरात में परिवर्तन आने वाला है। उन्होंने हजारों की तादाद में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, आज गुजरात एक महत्वपूर्ण मोड़ पर आकर खड़ा है। आज गुजरात के लोगों के पास पहली बार एक ऐसा मौका आया है, जब उनको भाजपा कांग्रेस से छुटकारा मिल सकता है और एक ईमानदार पढ़ी-लिखी और काम करने वाली आम आदमी पार्टी की सरकार बना सकते हैं।
बीजेपी-कांग्रेस की वर्षों तक रही सत्ता
राघव चड्ढा ने कहा कि दिल्ली में 15 साल तक कांग्रेस पार्टी की सरकार थी, लेकिन दिल्ली के लोगों ने एक बार मन बना लिया और 15 साल से शासन कर रही मजबूत कांग्रेस पार्टी को दिल्ली से उखाड़ फेंका और दिल्ली की जनता ने आजाद भारत की सबसे बड़े बहुमत की आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई। उन्होंने कहा कि गुजरात जबसे अलग राज्य बना तब से 35 साल तक कांग्रेस पार्टी की सरकार रही और 27 साल तक भाजपा की सरकार रही। गुजरात की जनता ने कांग्रेस को 35 साल और भाजपा को 27 साल दिए हैं, तो मेरी एक गुजारिश है कि गुजरात की जनता आम आदमी पार्टी को सिर्फ 5 साल के लिए एक मौका दे कर देखें।












Click it and Unblock the Notifications