योगी सरकार में अब तक वाराणसी में रोजगार मेले के माध्यम से 40165 युवाओं को मिल चुका है रोजगार
वाराणसी। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के सत्ता संभालने के बाद पूर्वांचल के मूलभूत ढांचा में तेजी से सुधार और अच्छी कनेक्टिविटी का नतीजा है, जो आज बहुराष्ट्रीय कंपनियों से लेकर देश की नामी कंपनियां वाराणसी में रोजगार देने के लिए आ रही हैं। सरकार की प्राथमिकता है कि युवाओं को उनके घर में नौकरी मिले। 2017 से तक अब तक 6 साल में लगभग 6 गुना कंपनियों की संख्या रोजगार मेले में बढ़ी है।
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय वाराणसी की और से आयोजित रोजगार मेलो में 40,165 युवाओं को नौकरी मिल चुकी है। यही नहीं रोजगार मेले के जरिए 4,20,000 का सालाना पैकेज भी युवाओं को मिल चुका है। इसके अलावा सिर्फ प्रदेश और देश में ही नहीं युवाओं को विदेश में नौकरी के भी ऑफर मिले हैं।

यदि आप में टैलेंट है तो योगी सरकार आपके घर के नजदीक नौकरी देने को तैयार है। कोरोना काल में युवाओं की परेशानियों को देखते हुए योगी सरकार ने गृह जनपद में रोज़गार देने की ठानी थी, जो अब पूरा होता दिख रहा है। वाराणसी क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के रोजगार मेला प्रभारी दीप सिंह ने बताया कि 2017 से अब तक 40,165 युवाओं को रोजगार मिला है।
जिसमे 150 युवाओं को विदेश में भी नौकरी मिली है। सेवायोजन कार्यालय के आकड़ों के मुताबिक 2017 से 2023 अगस्त तक आयोजित रोजगार मेलों की संख्या दोगुनी से अधिक हुई है। 2000 से अधिक नियोक्ताओं ने रोजगार मेले में भाग लिया है।
प्राइवेट व पब्लिक सेक्टर के अलावा कई नामी गिरामी बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने भी रोजगार मेलों में भाग लिया है। इनमे राष्ट्रीकृत बैंक,ऑटोमोबाइल कंपनी, सिक्योरिटी सोल्युशन कंपनी, टेक्सटाइल, फुटवियर, सर्विस सेक्टर, रियल स्टेट, सेल्स एंड मार्केटिंग, फ्लिपकार्ट, पेटीएम, आईटी सॉफ्टवेयर, एजुकेशन जैसे सेक्टर से जुड़ी प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेने लगी हैं। योगी सरकार रोजगार मेले के माध्यम से दिव्यांगजनों को भी नौकरी उपलब्ध जा रही है। उन्होंने बताया कि वाराणसी में निर्माणाधीन अमूल बनास के वर्ष 2024 से उत्पादन के शुरू होने और उत्तर प्रदेश मे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में हुए एमओयू के धरातल पर उतरने के बाद योग्य युवाओं के लिए भी ढेरों नौकरी के अवसर मिलेंगे।
-
इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने विकलांग व्यक्तियों के लिए आवासीय परिसरों में सुलभ सुविधाओं को अनिवार्य किया। -
Kumar Vishwas के दामाद की जाति क्या है? कभी इस दिग्गज एक्ट्रेस की शादी का उड़ाया था मजाक -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक, अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD का अलर्ट -
मौत से हुआ सामना? दुबई से हैदराबाद लौटीं सानिया मिर्जा, आपबीती सुनाते हुए बयां किया दर्द -
'बच्चे के लिए किसी के साथ भी सो लूंगी', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का शॉकिंग बयान, लोग बोले- ये बाजार में -
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
LPG Cylinder: कमर्शियल गैस सिलेंडर पर सरकार का चौंकाने वाला फैसला, आज से बदल गए नियम! -
Donald Trump Iran War: टूट के कगार पर NATO? ट्रंप ने सरेआम यूरोप को कहा 'धोखेबाज', आधी रात को लिया बड़ा फैसला -
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Gold Rate Today: अचानक पलटा ट्रेंड! सोने में जोरदार उछाल, दिल्ली से पटना तक आज 22K-24K गोल्ड का ताजा भाव -
LPG सिलेंडर के लिए e-KYC क्या सभी कस्टमर्स के लिए अनिवार्य है? पेट्रोलियम मंत्रालय का आया बड़ा बयान












Click it and Unblock the Notifications