Giridih में सीएम सोरेन ने किया 'आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम की शुरुआत

सीएम सोरेन ने किया 'आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम की शुरुआत

Giridih News: हेमंत सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में गिरिडीह की धरती से 'आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान सीएम ने 391 करोड़ के 48 योजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास व उद्घाटन किया। इस दौरे पर सीएम पर खतरा भी है। सीएम को मुस्लिम क्रियावादी संगठन सहित माओवादी उग्रवादी संगठनों से खतरे की आशंका है। इसे देखते हुए सीएम को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा में रखा गया है।

CM Soren launched Aapki Yojana Aapki Sarkar Aapke Dwar program in Giridih

दरअसल, बीते 10 अगस्त को गिरीडीह जिले के गांवा पुलिस ने एक बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ा था। पुलिस की गिरफ्त में आया बांग्लादेशी नौशाद आलम पूर्वी पिहरा के चटनियादाह गांव निवासी अजीमुद्दीन का बेटा बताया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ धनवार के सहायक निर्वाचन सह अंचल अधिकारी महेंद्र रविदास ने गांवा थाना में केस दर्ज कराया था। आरोपी नौशाद आलम के पास पहले से बांग्लादेश का पासपोर्ट मौजूद था। जिसके बाद जिला प्रशासन ने इसको लेकर एलर्ट जारी किया था।

किसी तरह के हमले की आशंका को देखते हुए, चाक चौबंद सुरक्षा सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन ने पदाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई निर्देश दिए थे। वहीं, आज 12 अक्टूबर को सीएम हेमंत सोरेन ने सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में गिरिडीह की धरती से 'आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों के अलावे जिप अध्यक्षा मुनिया देवी, नगर निगम के प्रभारी मेयर प्रकाश सेठ सहित कई लोग उपस्थित थे।

इस दौरान कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने पांच हजार लाभुकों के बीच एक हजार करोड़ की परिसंपत्तियों का भी वितरण किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+