सीएम नवीन पटनायक के 5T सचिव वीके पांडियन FIH प्रेसिडेट्स पुरस्कार से सम्मानित
FIH ओडिशा हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 भुवनेश्वर-राउरकेला फाइनल की पूर्व संध्या पर आयोजित एक समारोह में, FIH के अध्यक्ष तैयब इकराम ने वीके पांडियन को पुरस्कार प्रदान किया।

FIH के अध्यक्ष तैयब इकराम ने कहा, 'पिछले 2 हफ्तों में हमने यहां ओडिशा में जो देखा है वह वास्तव में असाधारण है। ना केवल अत्याधुनिक सुविधाएं बल्कि हॉकी के लिए ओडिशा के लोगों द्वारा दिखाए गए जुनून, जो भारतीय टीम के लिए भी उतना ही था और दूसरी टीमों के लिए भी उतना ही, को देखकर एक अलग ही खुशी मिली। ओडिशा के माननीय मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के साथ, वीके पांडियन ने इस विश्व कप को विश्व स्तर पर इतनी शानदार सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है! मैं उन्हें एफआईएच प्रेसिडेट्स अवार्ड प्रदान करते हुए बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं, जो कि एफआईएच और खुद उनके और ओडिशा राज्य के व्यक्तिगत समर्थन के लिए गहरा आभार है।'
वीके पांडियन ने प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त करने पर कहा, 'मैं एफआईएच प्रेसिडेट्स पुरस्कार प्राप्त करने के लिए बहुत सम्मानित और विनम्र महसूस कर रहा हूं। मैं इस पुरस्कार का प्राप्तकर्ता नहीं हूं, मैं केवल टीम ओडिशा का प्रतिनिधि हूं जिसने इस विश्व कप को एक शानदार सफलता बनाने में अपना दिल और आत्मा लगा दी है। हम माननीय मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के विजन से प्रेरित हैं।'












Click it and Unblock the Notifications