अंबाला पहुंचे CM मनोहर लाल, भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि, हम सबको मिलकर टीम भावना के साथ समाज को जोड़ना है, जितना समाज जुड़ेगा उतना संगठन मजबूत होगा।

CM Manohar Lal reached Ambala, gave mantra of victory to BJP workers

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार शाम को अंबाला पहुंचे। यहां उन्होंने सेक्टर-23 नजदीक दीन दयाल उपाध्याय चौक व सेक्टर-9, 10 डिवाइडिंग चौक के नजदीक नव निर्मित भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को विधानसभा और लोकसभा चुनाव से पहले को संगठन मजबूत करने का मंत्र दिया।

सीएम ने कहा कि यदि कोई कमी है तो उस कमी को दूर किया जाएगा। हम सबको मिलकर टीम भावना के साथ समाज को जोड़ना है, जितना समाज जुड़ेगा उतना संगठन मजबूत होगा। मई 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव मे हरियाणा प्रदेश की 10 की 10 सीटें जीतनी है। अक्तूबर 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव में हरियाणा में पूर्ण बहुमत की सरकार बनानी है और अंबाला जिले की चारों विधानसभा सीटें जीतने के लिए इस अंबाला कार्यालय की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। यह कार्यालय कार्यकर्ताओं को एकजुट करने का काम करेगा।

उन्होंने कहा कि 1951 से जनसंघ की शुरुआत हुई थी, बहुत कठिनाइयों से भाजपा को खड़ा करने का काम किया है। उस समय भुने हुए चने व गुड़ खाकर कार्यकर्ता पार्टी संगठन का काम करते थे। रोहतक में सबसे पहले वर्ष 1993 में पार्टी का प्रदेश कार्यालय बनाया गया था। पार्टी का सिस्टम चलाने के लिए कार्यालय अहम भूमिका निभाते हैं।इसी कड़ी में वर्ष 1997 में पंचकूला में दूसरा कार्यालय बनाया गया है।

आज हर जिले में भाजपा पार्टी अपने कार्यालय बना रही है। आज 13वें कार्यालय का उद्घाटन किया गया है। करनाल और यमुनानगर में बने भाजपा कार्यालयों का जल्द ही उद्घाटन होगा और हरियाणा में 6 भाजपा कार्यालयों का निर्माण चल रहा है। सिरसा में अभी प्लाट खरीदा गया है, जिस पर पार्टी का कार्यालय बनाया जाएगा।

भाजपा का मूल मंत्र सेवा करना

भाजपा विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है। भाजपा का मूल मंत्र सत्ता सुख भोगना नहीं है, बल्कि सत्ता को सेवा का साधन बनाया है। दूसरी पार्टियां सत्ता का प्रयोग सत्ता सुख भोगने में करती हैं, जबकि भाजपा पंडित दीन दयाल उपाध्याय की विचारधारा पर चलते हुए अंतिम व्यक्ति को आगे बढ़ाने का काम कर रही है, जिससे समाज में सद्भाव आएगा।

उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता संगठन का कार्य करते हुए जन-जन को जोड़े। इस नवनिर्मित कार्यालय के माध्यम से संपर्क अभियान के तहत जो जिम्मेवारी आपको दी जाए, उसके तहत अपने-अपने मोहल्लों में, बूथों तथा घर-घर जाकर लोगों का हालचाल जानें तथा केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही बेहतर सुविधाओं/योजनाओं के बारे में जानकारी दें। इसके पश्चात ऑल इंडिया कश्यप राजपूत सभा के विशाल वार्षिक मेले व जागरण में शिरकत की।

ये रहे मौजूद

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़, सांसद रत्नलाल कटारिया, सिटी विधायक असीम गोयल, संगठन मंत्री हरियाणा रविंद्र, राजू, विधायक धनश्याम दास अरोड़ा समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम का माला पहना स्वागत किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+