सीएम मनोहर लाल ने सूक्ष्म सिंचाई की 7500 प्रदर्शनी परियोजना का किया उद्घाटन, पंचकूला को दिया विकास का तोहफा

पंचकूला, 28 जून। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लोक निर्माण विश्राम गृह से सूक्ष्म सिंचाई एवं नहरी विकास प्राधिकरण की 7500 प्रदर्शनी परियोजनाओं का उद्घाटन करने के उपरान्त पंचकूला जिला के लिये 5540.23 लाख रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

CM Manohar Lal inaugurated micro irrigation projects

मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा 2 साल पहले आरम्भ की गई मेरा पानी मेरी विरासत योजना के परिणाम जमीनी स्तर पर आने आरंभ हो गये हैं। किसान अब सूक्ष्म सिंचाई पद्धति को अपनाकर विभिन्न फसलों की खेती कर रहे हैं। इससे ना केवल पानी की बचत हो रही है बल्कि पैदावार में भी वृद्धि हो रही है।

पंचकूला में आयोजित एक समारोह में प्रगतिशील किसानों ने मुख्यमंत्री से बातचीत में बताया कि सूक्ष्म सिंचाई पानी बचाने के लिए बहुत अच्छी योजना है क्योंकि इससे आने वाली पीढ़ियों को पानी मिल सकेगा। उन्होंने पानी बचाने के लिए #हरियाणासरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि पंचकूला विकास के लिये नई रूपरेखा तैयार की गई है तथा पंचकूला महानगरीय विकास प्राधिकरण का गठन भी किया है। इस कड़ी में मंगलवार को 11 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है जो जिला के विकास के लिये मील का पत्थर साबित होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+