सीएम मान अचानक पहुंचे नाभा जेल, किया औचक निरीक्षण

पटियाला के नाभा जेल में आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अचानक रेड करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जेल अधिकारियों से बातचीत की और सुरक्षा को लेकर जानकारी ली।

bhagwant Mann

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि प्रदेश की जेलों में मोबाइल व नशे की सप्लाई रोकने के लिए जेलों को हाईटेक बनाया जाएगा। इसके लिए जेलों में जैमर और अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। साथ ही जेलों में स्टाफ की कमी को भी दूर किया जाएगा। इससे जेलों के अंदर से होने वाले अपराध को रोकने में भी मदद मिलेगी।

मान ने कहा कि बाहर से पैकेटों में नशा व मोबाइल जेल में फेंकने को लेकर पुलिस प्रशासन को भी सतर्क रहने का आदेश दिया गया है। सीएम मंगलवार को पटियाला के नाभा स्थित नई जिला जेल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे थे। सीएम ने कहा कि उन्हें नाभा जेल अधीक्षक ने बाहर से मोबाइल व नशे के पैकेट फेंके जाने की समस्या के बारे में बताया और सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है। साथ ही जेल में बंद कैदियों के मेडिकल टेस्ट के लिए लैब बनाने और वहां लैब सहायक की तैनाती की भी मांग की है। सीएम ने कैदियों से बात कर उनकी समस्याओं को जाना।

सीएम मान ने कहा कि प्रदेश की जेलों में किसी भी तरह की सुरक्षा कोताही पर अधिकारियों व स्टाफ को निजी तौर पर जिम्मेदार ठहराया जाएगा। उन्होंने जेलों में लगातार नशे व मोबाइलों की बरामदगी को एक गंभीर मामला बताया और चेतावनी दी कि अगर कोई भी अधिकारी इस तरह की कोताही का जिम्मेदार पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कदम उठाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जेलों की सुरक्षा को उनकी सरकार सबसे ज्यादा पहल दे रही है और इसमें किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जेल कैदियों में अनुशासनहीनता की बढ़ती घटनाओं पर भी मान ने चिंता जताई और कहा कि अधिकारी प्रभावी कदम उठाकर इस रुझान को रोकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+