CM खट्टर बोले- हरियाणा के ऐलनाबाद में अभय चौटाला जीतकर भी हार गए और हम हारकर भी जीत गए

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि किसान संगठनों के आंदोलन के बावजूद ऐलनाबाद उपचुनाव में भाजपा-जजपा-हलोपा गठबंधन का प्रदर्शन सराहनीय रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस प्रदर्शन की सराहना करते हुए गठबंधन के नेताओं की पीठ ठोंकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐलनाबाद में अभय सिंह चौटाला जीतकर भी हारे हैं और हम आगे बढ़े हैं। हमारे मत प्रतिशत में बढ़ोतरी हुई है।

CM Khattar said - Abhay Chautala lost even after winning in Ellenabad

सीएम ने हरियाणा में पेट्रोल व डीजल के कम दामों की तुलना पड़ोसी राज्यों से की
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि किसान संगठनों के आंदोलन के बावजूद ऐलनाबाद में गठबंधन के अच्छे प्रदर्शन पर हमारी प्रशंसा की गई। भाजपा-जजपा-हलोपा गठबंधन के प्रत्याशी गोबिंद कांडा को हम इनफार्मल (अनौपचारिक) एमएलए मानते हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकारों ने पेट्रोल व डीजल के रेट कम किए हैं। हरियाणा में आसपास के प्रदेशों से रेट कम हैं।

मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने बताया कि हरियाणा में पेट्रोल 95.27 रुपये लीटर है, जबकि पंजाब में 105.2 रुपये, दिल्ली में 103.97, हिमाचल प्रदेश में 96.6 और राजस्थान में 111.10 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल मिल रहा है। हरियाणा में डीजल के रेट भी दूसरे राज्यों से कम हैं। हरियाणा में डीजल 86.51 रुपये लीटर है, जबकि पंजाब में 88.76, दिल्ली में 86.67, हिमाचल प्रदेश में 95.71 और राजस्थान में 86.80 रुपये लीटर है। विपक्ष पर हमला बोलते हुए मनोहर लाल ने कहा कि उनके पास कोई मुद्दे नहीं हैं। बिना मुद्दों के उन्हें कुछ तो बोलना है। वह अपना काम कर रहे हैं और हम अपना काम करते जा रहे हैं।

प्राइवेट सेक्टर की नौकरियों में हरियाणा के लोगों के लिए 75 प्रतिशत आरक्षण पर मनोहर लाल ने कहा कि इस बारे में कानून बन गया है। हमने स्लैब को कम कर 50 हजार से 30 हजार रुपये कर दिया है। इस बारे में कंपनियों से बात की गई है। हरियाणा के युवाओं के हितों की पूरी चिंता की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+