हरियाणा में सीएम खट्टर का बड़ा फैसला, गैंगस्टरों-तस्करों की प्रापर्टी पर चलेगा बुलडोजर
चंडीगढ। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का फॉर्मूला अपना रहे है। यही वजह है कि अब तक हरियाणा पुलिस 34 इनामी अपराधियों को काबू कर चुकी है। साथ ही 6 गैंगस्टरों की नशे से कमाई गई संपत्तियों पर बुलडोजर चलवा चुके हैं। वहीं 73 उद्घोषित अपराधियों के साथ ही 121 बेल जंपर्स भी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। हरियाणा सरकार की योजना है कि अपराधियों की आर्थिक तौर पर कमर तोड़ी जाए। वर्ना वह जेल में बैठकर भी अपना नेटवर्क चलाते रहते हैं। संपत्ति पर कार्रवाई से घरवाले भी दिक्कत में आते हैं तो उसका भी अपराधियों पर दबाव बनता है।

हरियाणा पुलिस ने पलवल जिले में अपराधियों व असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसते हुए एक साल में 2500 से लेकर 50,000 रुपये तक के 34 इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा काफी लंबे समय से फरार चल रहे 73 उद्घोषित अपराधी और 121 बेल जंपर्स को भी गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है।
पुलिस द्वारा 6 बदमाशों की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलवाकर आर्थिक रूप से कड़ा प्रहार किया गया है। पुलिस की यह कार्रवाई अपराधियों में भय का माहौल पैदा करने की कोशिश है। टारगेट पर हत्या, लूट, डकैती, जानलेवा हमले जैसी संगीन धाराओं में नामजद बदमाश हैं।
अवैध हथियार पकड़ने पर फोकस : योगी फार्मूले पर काम करते हुए हरियाणा पुलिस इन दिनों अवैध हथियारों को पकड़ने पर फोकस कर रही है। हाल के कुछ महीनों की कार्रवाई में पुलिस ने 197 मुकदमें दर्ज करे। इन मामलों में 208 को गिरफ्तार किया गया। कब्जे से 4 देशी गन, 53 पिस्तौल, 200 देसी कट्टे, एक देसी पोना, 16 मैगजीन, एक बंदूक, 174 जिंदा कारतूस व अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया।
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ 55 मुकदमे दर्ज कर 80 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। कब्जे से 45 किलो गांजा पत्ती, 791 किलो चूरा पोस्त, 2 किलो 83 ग्राम सुल्फा, 28 किलो अफीम, 3.60 ग्राम स्मैक, 443 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल, 2,715 प्रतिबंधित टैबलेट एवं 213720 कैप्सूल बरामद किए गए। 62 चोरी के वाहन बरामद : पुलिस ने इस अवधि में चोरी के 62 वाहन जिनमें ट्रक, कार, ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल, केंटर, डंपर, पिकअप व अन्य वाहन शामिल हैं। इन्हें बरामद कर 54 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने चोरी, डकैती, सेंधमारी, लूट आदि करीब 4 करोड़ रुपए की संपत्ति भी बरामद की है।












Click it and Unblock the Notifications