Jharkhand: हीरो एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी 2023 का सीएम हेमंत सोरेन ने किया अनावरण

Jharkhand: 3 अगस्त से 12 अगस्त तक चेन्नई (तमिलनाडु) में आयोजित होने वाली हीरो एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी 2023 की प्रतिष्ठित ट्रॉफी का सीएम हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय परिसर में अनावरण किया एवं "पास द बॉल ट्रॉफी टूर" अभियान को भी लॉन्च किया। इस अवसर पर हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह भी उपस्थित थे। बता दें, यह कार्यक्रम हीरो एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी 2023 का विभिन्न शहरों में अनावरण का हिस्सा है। हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, चेन्नई 2023 का उद्घाटन 3 अगस्त को होगा, जिसमें भारत, कोरिया, मलेशिया, जापान, पाकिस्तान और चीन खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।

बता दें, हीरो एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी 2023 का गत 13 जुलाई को केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में विधिवत अनावरण कर चुके हैं। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने 'पास द बॉल ट्रॉफी टूर' अभियान भी लॉन्च किया था। उस कार्यक्रम में हॉकी इंडिया के अध्यक्ष, पद्मश्री डॉ. दिलीप कुमार तिर्की, हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह, हॉकी इंडिया के कोषाध्यक्ष और हॉकी इकाई के अध्यक्ष तथा मेजबान राज्य तमिलनाडु के अधिकारी भी उपस्थित थे।

CM Hemant Soren,

ट्रॉफी का जिन शहरों में अनावरण होना है उनमें दिल्ली, चंडीगढ़, गुवाहाटी, पटना, भुवनेश्वर, रांची, बैंगलोर, तिरुवनंतपुरम और मेजबान शहर चेन्नई हैं। इन शहरों के अलावा ट्राफी भारत के कई शहरों की यात्रा करेगी।

इसके बाद ट्रॉफी को तमिलनाडु राज्य के अन्य जिलों में भी ले जाया जाएगा। 'पास द बॉल ट्रॉफी टूर' अभियान का उद्देश्य हॉकी प्रशंसकों को आशान्वित करने और भारतीय पुरुष हॉकी टीम के लिए समर्थन बढ़ाने के लिए एक उत्साहपूर्ण वातावरण तैयार करना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+