Dhanbad: योजनाओं के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए सारथी वाहन रवाना, युवाओं को कौशल प्रशिक्षण से जोड़े की कवायद
आटोमोटिव, प्लंबिंग, कंस्ट्रक्शन तथा अन्य क्षेत्र में प्रशिक्षण दिया जाता है. प्रचार वाहन के माध्यम से इससे संबंधित युवाओं को जागरूक किया जाएगा।

धनबाद। झारखंड सरकार के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों के तहत युवा पीढ़ी को विभिन्न कौशल में प्रशिक्षित किए जाने एवं इसको लेकर उनमें जागरूकता लाने के लिये मुख्यमंत्री सारथी योजना प्रचार वाहन को रवाना किया गया है। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त संदीप सिंह, कौशल विकास पदाधिकारी प्रवीन कुमार, श्रम अधीक्षक हरेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से गुरुवार को धनबाद के समाहरणालय परिसर से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री सारथी योजना में सक्षम झारखंड कौशल विकास योजना, दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र एवं इंप्लॉयबिलिटी एक्सीलेंस विद कॉलेज एजुकेशन एंड लर्निंग सहित बिरसा योजना समाहित है. इनके तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए तय आहर्ता व पात्रता क्या है, कैसे पंजीकरण करना है आदि की जानकारी युवाओं तक पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री सारथी योजना प्रचार वाहन को आज रवाना किया गया।
यह रथ सभी प्रखंडों में भ्रमण करेगा। साथ ही, विभाग के कर्मियों के द्वारा युवाओं के बीच इससे संबंधित पर्चा वितरण किया जाएगा। रथ जिले के सभी पंचायत क्षेत्रों का भ्रमण करे यह सुनिश्चित करने के लिए जिला कौशल विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया है। आटोमोटिव, प्लंबिंग, कंस्ट्रक्शन तथा अन्य क्षेत्र में प्रशिक्षण दिया जाता है. प्रचार वाहन के माध्यम से इससे संबंधित युवाओं को जागरूक किया जाएगा।
http://jsdm.jharkhand.gov.in बेवसाइट पर अपना पंजीकरण करा सकते है। अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 18001233444 पर अथवा जिला कौशल पदाधिकारी एवं जिला नियोजन पदाधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही, वो अपने नजदीक के झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी, कौशल विकास केंद्र पर भी जा सकते है।
इस मौके पर श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग कार्यालय के कर्मी व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।












Click it and Unblock the Notifications