विपक्ष पर हमलावर CM हेमंत सोरेन- मुझे परेशान किया जा रहा है, पहले की सरकार में भुखमरी थी
रांची,19 अक्टूबर- झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विरोधियों पर जमकर निशाा साधा है, हेमंत सोरेन ने कहा है कि विपक्ष साजिश कर रहा है। इस साजिश के तहत मुझे परेशान करने का प्रयास किया जा रहा है। झारखंड में 20 वर्षों तक
रांची,19 अक्टूबर- झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विरोधियों पर जमकर निशाा साधा है, हेमंत सोरेन ने कहा है कि विपक्ष साजिश कर रहा है। इस साजिश के तहत मुझे परेशान करने का प्रयास किया जा रहा है। झारखंड में 20 वर्षों तक राज करनेवाली सरकारों ने बंद कमरे में योजनाओं को समाप्त कर दिया था. हमारी सरकार ने जहां नजरें नहीं जा रही थी, वहां योजनाएं पहुंचायी है. पूर्व की सरकार में भुखमरी की स्थिति थी. हाथ में राशन कार्ड होने पर भी जान चली जाती थी .

कोरोना में किसी मजदूर को मरने नहीं दिया
न खाने के लिए अनाज दे रहे थे, न तन ढकने के लिए कपड़ा. हमने इस व्यवस्था को बदला है. हमारी सरकार बनते ही कोरोना का संक्रमण आ गया। य केंद्र के सौतेले व्यवहार के बावजूद हमने जंग जारी रखी. राज्य के किसी मजदूर को मरने नहीं दिया. इस वर्ष सुखाड़ की चुनौती से भी निपटेंगे.
सरकारी चला रही है योजना
राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी महा अभियान "आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार" का आयोजन विगत 12 अक्टूबर से राज्य भर के विभिन्न पंचायतों में किया जा रहा है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने इस महा अभियान का शुभारंभ गिरिडीह से किया था। इसके बाद मुख्यमंत्री चाईबासा, बोकारो और कोडरमा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर अभियान की समीक्षा कर रहें हैं। आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन दो चरणों में किया जा रहा है। प्रथम चरण 12 से 22 अक्टूबर एवं दूसरा चरण 01 नवंबर से 14 नवंबर तक आयोजित होगा।
अधिकारियों को सौंपी गयी है जिम्मेदारियां
दूसरी ओर, राज्य सरकार ने आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार अभियान के सफल संचालन संचालन की रणनीति बनायी है जिसमें अधिकारियों को विभिन्न जिलों का प्रभार दिया है। विभिन्न विभागों के प्रधान सचिव एवं सचिव अलग-अलग दिन अपने-अपने जिलों में जाकर "आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार" की प्रगति की समीक्षा करेंगे और समस्याओं तथा सुझावों की जानकारी लेंगे। राज्य सरकार द्वारा निर्गत आदेश के 12 अक्तूबर से 14 नवंबर 2022 तक बतौर प्रभारी जिलों में भ्रमण करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications