Rajasthan News : 'किसी को भनक नहीं थी 50 जिले बन जाएंगे', ब्यावर में बोले सीएम गहलोत
ब्यावर में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ब्यावर को जिला बनाने की मांग आजादी के वक्त की गई थी। खुशी है कि ब्यावर के जिला बनने के बाद पहली बार मैं यहां आया हूं।
Ashok Gehlot In Ajmer : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ब्यावर जिले में राजीव गांधी ग्रामीण और शहरी ओलंपिक के खेलकूद प्रतियोगिताओं का उद्घाटन किया। उन्होंने ब्यावर के जिले बनने के बाद काम करने की इच्छाशक्ति दिखाई और बताया कि 19 नए जिले बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार को ब्यावर जिले के दौरे पर रहें। राजीव गांधी ग्रामीण और शहरी जिला स्तरीय ओलंपिक खेलकूद प्रतियोगिताओं के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री ने शिरकत की। ब्यावर को जिले की सौगात देने के बाद सीएम गहलोत अपनी इस सरकार के कार्यकाल में पहली बार ब्यावर आए।

मुख्यमंत्री गहलोत 1 सितंबर की शाम 4 बजे हेलिकॉप्टर से ब्यावर पहुंचे। यहां एसडी कॉलेज ग्राउंड परिसर में राजीव गांधी ग्रामीण-शहरी ओलिंपिक के जिला स्तरीय कार्यक्रम में पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, मसूदा विधायक राकेश पारीक मौजूद हैं।
किसी को भनक नहीं थी कि 50 जिले बनाए जाएंगे : गहलोत
गहलोत ने कहा कि हम दो बार चुनाव हार गए, लेकिन कभी हमने काम करने की इच्छाशक्ति कम नहीं की। कुछ अधिकारियों के अलावा किसी को भनक नहीं थी कि 19 नए जिले बनाकर जिलों की संख्या 50 की जाएगी। देश के किसी भी राज्य में एक साथ 19 नए जिले नहीं बने हैं।












Click it and Unblock the Notifications