सीएम धामी ने किया नानकमत्ता में मां दुर्गा मंदिर का लोकार्पण, क्षेत्र के विकास के लिए ये घोषणा

उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बंगाली कॉलोनी, नानकमत्ता में बने मां दुर्गा मंदिर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर सीएम धामी ने नानकमत्‍ता क्षेत्र के विकास के लिए मास्‍टर प्‍लान बनाने की घोषणा भी की। वहीं नामकमत्‍ता क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को स्मृति स्वरूप दुर्गा माता की प्रतिमा दी।

cm dhami

इस मौके पर धामी ने सभी को भक्ति और शक्ति के प्रतीक दुर्गा महोत्सव, शारदीय नवरात्र, विजयादशमी, भैया दूज, गोवर्धन पूजा, रामनवमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्‍होंने मंदिर में जुटे लोगों से कहा उनका सौभाग्य है कि आज उन्हें मां दुर्गा के इस भव्य मंदिर का उद्घाटन कर प्रदेशवासियों के लिए खुशहाली की कामना करने का सुअवसर प्राप्त हुआ है।

सीएम ने बंगाली समाज का आभार व्‍यक्‍त करते हुए स्वामी विवेकानंद, गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर, बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय, राजा राम मोहन राय सहित बंगाल के महान सपूतों को नमन किया, जिन्होंने समाज को एक नई राह दिखाई।

मुख्‍यमंत्री धामी ने कहा बंगाल की भूमि से निकले महान व्यक्तित्वों ने जब जैसी आवश्यकता पड़ी तब शस्त्र और शास्त्र से, त्याग और तपस्या से मां भारती की सेवा की है। उन्होंने कहा कि चेतना हो या अध्यात्म, विज्ञान हो या कला और संस्कृति हर क्षेत्र में बंगाल ने देश को प्रगति की राह दिखाई तथा पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया।

उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा का पर्व भारत की एकता और पूर्णता का पर्व भी है। बंगाल की दुर्गा पूजा भारत की इस पूर्णता को एक नई चमक देती है, नए रंग देती है, नया श्रृंगार देती है। ये बंगाल की जागृत चेतना का, बंगाल की आध्यात्मिकता का, बंगाल की ऐतिहासिकता का प्रभाव है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+