पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी के निधन पर सीएम भूपेश बघेल ने व्यक्त किया गहरा दुख
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवारजनों इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि भजन सिंह निरंकारी ने गरीबों के हितों के लिए संघर्ष किया। उन्होंने साडा के चेयरमेन और ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष रहते हुए प्रदेश के विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य किया।

आपको बता दें कि दुर्ग जिले में भिलाई के वैशालीनगर के पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी का शनिवार को निधन हो गया। उन्होंने भिलाई के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। परिवार से जुड़े लोगों ने बताया कि हार्ट अटैक से उनका निधन हुआ है। उन्हें भिलाई के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उन्होंने शाम 7:45 बजे अंतिम सांस सांस ली।












Click it and Unblock the Notifications