CM मान ने चिट्ठी लिख कर चंडीगढ़ में पार्टी दफ्तर बनाने के लिए गर्वनर से मांगी जमीन
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित को चिट्ठी लिखी है। सी.एम. मान ने चिट्ठी लिख कर चंडीगढ़ में पार्टी दफ्तर बनाने के लिए गर्वनर से जमीन की मांग की है।
आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी के नेशनल पार्टी बनने पर चंडीगढ़ में पार्टी दफ्तर बनाने के लिए जमीन देने की मांग की गई है। सी.एम. मान ने कहा कि सभी नेशनल पार्टी को जमीन देने का प्रावधान है। इस कारण उन्होंने ये मांग की है।













Click it and Unblock the Notifications