Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पंजाब के क्राइम पर CM मान का बयान, NCB रिपोर्ट का हवाला देते हुए कही ये बात

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि राज्य में एक साल से भी कम समय में आम आदनी पार्टी की सरकार ने कानून-व्यवस्था के मामले पर जो काम किया है उसके नतीजे अब जनता के सामने आने लगे हैं।

Punjab Government

जालंधर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि राज्य में एक साल से भी कम समय में आम आदनी पार्टी की सरकार ने कानून-व्यवस्था के मामले पर जो काम किया है उसके नतीजे अब जनता के सामने आने लगे हैं।मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नेशनल क्राइम ब्यूरो (एन.सी.बी.) की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि पंजाब में आपराधिक मामलों की गिनती में सुधार आया है जोकि पूरे पंजाब के लिए शुभ संकेत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब पुलिस द्वारा पिछले कुछ महीनों में बेहतरीन काम किया गया है।

राज्य के डी.जी.पी. गौरव यादव ने अपनी टीम के साथ आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने के साथ-साथ पिछले समय में गैंगस्टरों, आतंकियों, नशा तस्करों पर शिकंजा कसा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट करते हुए कहा कि आपराधिक घटनाओं में आई कमी से पता चलता है कि पंजाब लगातार समृद्ध राज्य की तरफ बढ़ रहा है और हम रंगला पंजाब बनाने के स्वप्न को जल्द ही साकार करने में कामयाब होंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एन.सी.बी. की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि 2022 में हत्याओं में 7 प्रतिशत की गिरावट आई है।

2021 में अगर 723 हत्याएं राज्य में हुई थीं तो 2022 में ये कम होकर 699 रह गई हैं। एन.सी.बी. की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पंजाब सरकार ने जिस तरह से आपराधिक मसलों को हल किया है वह सराहनीय है। अभी राज्य में पंजाब सरकार को एक वर्ष का समय नहीं हुआ है और हमने आपराधिक तत्वों पर नियंत्रण पा लिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस आगे भी शानदार काम करेगी और राज्य को शांतमय राज्य के तौर पर उभारा जाएगा जिससे राज्य में पूंजी निवेश में बढ़ौतरी होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले एक वर्ष के दौरान गैंगस्टरों व नशा तस्करों पर और लगाम कसी जाएगी और कानून के शासन को पूरी तरह से बहाल कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य पुलिस को जो लक्ष्य दिए गए थे उन्हें वह हासिल करने में सफल हुई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+