CM भगवंत मान का कच्चे अध्यापकों के लिए बड़ा ऐलान, पक्का करने जा रही पंजाब सरकार

पंजाब सरकार ने शिक्षा विभाग में कच्चे अध्यापकों के लिए बड़ा ऐलान किया है। मिली जानकारी के अनुसार अब कच्चे अध्यापकों का लंबा इंतजार खत्म हो गया है क्योंकि सरकार उन्हें पक्का करने जा रही है।

शिक्षा विभाग में कार्यरत 12,500 अध्यापकों को 28 जुलाई को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। यह जानकारी शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने दी है।

CM भगवंत मान का कच्चे अध्यापकों के लिए बड़ा ऐलान

उन्होंने कहा कि पंजाब के शिक्षा विभाग में कार्यरत कच्चे अध्यापकों को पक्का करने संबंधी सभी प्रक्रियाएं उनकी देखरेख में पूरी की जा रही हैं। बता दें कच्चे अध्यापकों को रैगुलर करने का फैसला पहले कर लिया गया था।

28 जुलाई 2023 को शिक्षा प्रोवाइडर, ई.जी.एस., ए.आई.ई. स्पैशल इनक्लूसिव टीचर और आई.ई. वालंटीयरों को सेवाएं पक्की करने संबंधी आर्डर जारी करेंगे। इस दिन मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद नियुक्ति पत्र सौंपेगे। हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि उन्हें बहुत खुशी है कि इन शिक्षकों का लंबा इंतजार खत्म होने जा रहा है, सभी को बधाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+