सीएम भूपेश बघेल ने 195 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का बालोद जिले में किया शिलान्यास
बालोद। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में बालोद जिले के लोक निर्माण विभाग अंतर्गत 195.72 करोड़ रुपये की लागत के 15 विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास कर बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, नगरीय प्रशासन मंत्री डा. शिवकुमार डहरिया, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, स्कूल शिक्षा मंत्री डा. प्रेमसाय सिंह टेकाम, राज्यसभा सदस्य छाया वर्मा, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, यूडी मिंज, विधायक गुलाब कोमरो, बृहस्पति सिंह, प्रकाश नायक, खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष राम गोपाल अग्रवाल सहित मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, लोक निर्माण विभाग के सचिव सिद्घार्थ कोमल परदेशी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री बघेल ने बालोद जिले के जिन कार्यों का शिलान्यास किया, उसमें 90.74 करोड़ रुपये लागत के आदमाबाद-घोटिया-डौंडी लंबाई 41 किलोमीटर का निर्माण कार्य, 30.27 करोड़ रुपये लागत के गुरुर-पड़कीभाट-सनौद लंबाई 16.80 किलोमीटर का निर्माण कार्य, 13.93 करोड़ रुपये लागत के कंवर-गंगोरीपार-बासीन-भोथली मार्ग लंबाई 8.40 किलोमीटर पुल पुलिया सहित, चार करोड़ रुपये लागत के संजारी से धुमादाह मार्ग लम्बाई दो किलोमीटर मजबूतीकरण डामरीकरण कार्य पुल-पुलिया सहित, 5.45 करोड़ रुपये लागत के भैंसबोड़ से बकलीटोला लम्बाई 3.80 किलोमीटर में मजबूतीकरण व पुल-पुलिया सहित निर्माण कार्य, 2.50 करोड़ रुपये लागत के संजारी-बेंदरचुवा मार्ग लम्बाई तीन किलोमीटर पुल-पुलिया सहित निर्माण कार्य, 9.33 करोड़ रुपये लागत के आमाबाहरा-सिंघोला मार्ग लंबाई 7.80 किलोमीटर का निर्माण कार्य पुल पुलिया सहित, 5.92 करोड़ रुपये लागत के अहिबरन नवागांव-घीना मार्ग लंबाई 5.20 किलोमीटर पुल पुलिया सहित निर्माण, 4.64 करोड़ रुपये लागत के कचांदुर से भरदा मार्ग लंबाई 03.10 किलोमीटर का उन्नयन कार्य, 6.47 करोड़ रुपये लागत के फरदफोड़-भडेरा-हथौद मार्ग लंबाई 6.15 किलोमीटर का मजबूतीकरण व डामरीकरण कार्य, 3.41 करोड़ रुपये लागत के गुंडरदेही धमतरी मार्ग में 11 किलोमीटर उन्नयन व नवीनीकरण कार्य, 5.99 करोड़ रुपये लागत के राजनांदगांव-अर्जुंदा-गुंडरदेही मार्ग में नौ.40 किलोमीटर उन्नयन व नवीनीकरण कार्य, 5.39 करोड़ रुपये लागत के सिकोसा से अर्जुंदा मार्ग में 11.75 किलोमीटर उन्नयन व नवीनीकरण कार्य, 6.52 करोड़ रुपये लागत के बालोद-गुंडरदेही-दुर्ग मार्ग में 12 किलोमीटर का नवीनीकरण कार्य और 1.14 करोड़ रुपये लागत के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल गुरूर का रेनोवेशन कार्य शामिल है।
जिला मुख्यालय बालोद में वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में संसदीय सचिव व गुण्डरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद, संजारी-बालोद विधायक संगीता सिन्हा, जिला पंचायत की अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष मिथिलेश निरोटी, जिला पंचायत सदस्य चंद्रप्रभा सुधाकर, मंत्री प्रतिनिधि पीयूष सोनी, आदि सहित कलेक्टर जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता एफ.टोप्पो सहित अन्य अधिकारी वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल हुए।












Click it and Unblock the Notifications