पंजाब: आंगनबाड़ी केंद्रों पर उत्साह से मनाया गया बाल दिवस, मंत्री बलजीत कौर बोलीं- बच्चे कल के भविष्य हैं
पंजाब के सामाजिक सुरक्षा और महिला बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर के दिशा-निर्देश पर राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर बाल दिवस उत्साह से मनाया गया। इस अवसर पर डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि आज के बच्चे ही कल के रौशन भविष्य हैं। इस बात का प्रगटावा सामाजिक सुरक्षा महिला एवं बाल विकास मंत्री ने आज यहां किया।
हलका मलोट के सरकारी प्राइमरी स्कूल लक्खेवाली मंडी में आज मनाए गए बाल दिवस के अवसर पर डॉ. बलजीत कौर मुख्य मेहमान के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर अपने संबोधन में डॉक्टर बलजीत कौर ने कहा कि हमें बच्चों के मौलिक अधिकार के बारे में सबको जागरूक करना चाहिए।

उन्होंने न्यूट्रीशन एवं शिक्षा संबंधी विस्तार में चर्चा की और विभाग द्वारा आईसीडीएस स्कीम के अधीन एसएनपी के बारे में बताया गया। उन्होंने बाल मजदूरी के खात्मे के लिए सरकार और विभाग द्वारा चलाई रही योजनाओं के बारे में अवगत करवाया।
योजनाओं को सुचारू रूप से लागू करने की दी हिदायत
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कुछ कारणों से बच्चे न्यूट्रीशन और शिक्षा से वंचित रह जाते हैं, जिसको ख़त्म करने के लिए दोनों विभागों के अधिकारियों को बच्चों की भलाई के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को सुचारू रूप से लागू करने की हिदायत दी।
मंत्री बलजीत कौर ने बांटे 200 स्कूली बैग
इस अवसर पर मंत्री ने 200 स्कूली बैग बांटे और कहा कि जल्द ही बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अधीन जरूरतमंद लड़कियों को भी स्कूली बैग बांटे जाएंगे। इस अवसर पर जि़ला प्रोग्राम अफ़सर, श्री पंकज कुमार, जि़ला शिक्षा अफ़सर, अजय कुमार, सी.डी.पी.ओ. सतवंत कौर, बी.पी.ओ राजविन्दर कौर, स्कूल के हेड और अध्यापक, आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान जशन बराड़ और ब्लॉक प्रधान सिमरजीत बराड़ भी उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें- पंजाब में जल्द मिलेंगे महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए, मंत्री बलजीत कौर ने बताया किया जा रहा है सर्वे












Click it and Unblock the Notifications