राजस्थान: हमने पशुपालकों की आय में बढ़ोत्तरी के किए प्रयास- सीएम गहलोत
हाल ही में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि पिछले कार्यकाल में मेरी सरकार ने पशुपालकों को सरकार को दूध बेचने पर 2 रु लीटर बोनस देना शुरू किया था। सीएम ने आगे कहा कि BJP ने सरकार में आने पर इस बोनस को बन्द कर दिया।
गहलोत ने कहा, 2018 में कांग्रेस सरकार आने पर पशुपालकों की आय में बढ़ोत्तरी के लिए हमने इसे पुन: शुरू किया एवं इसे 5 रु. लीटर कर दिया। BJP के संकल्प पत्र में दूध पर बोनस का कोई जिक्र नहीं है यानी अगर BJP की सरकार आई तो दूध पर बोनस को फिर से बन्द करेगी। फैसला आपका।

इसपर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने कहा कि आपकी सरकार अच्छी थी, पर एक तो ये बेलगाम भ्रष्टाचार और दूसरो कमजोर क़ानून व्यवस्था ये ही आपको ले डूबेगी।












Click it and Unblock the Notifications