कल जयपुर का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान
राजस्थान में विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले ही सियासी खींचतान का सिलसिला शुरू हो गया है। कांग्रेस और बीजेपी के बाद अब आम आदमी पार्टी की नेता राजस्थान में जनता के बीच जाकर अपनी पार्टी को मजबूत करने में जुटे हैं।
इसी कड़ी में कल 4 सितंबर को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान टाउन हॉल कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जयपुर आ रहे हैं।

इस दौरान दोनों ही नेता राजस्थान की जनता को चुनाव जीतने पर वादे पूरे करने की गारंटी देंगे। राजस्थान आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल ने बताया कि अरविंद केजरीवाल सीधे कम के तौर पर पहचाने जाते हैं। यही कारण है कि राजस्थान चुनाव से पहले वह जनता से सीधे संवाद कर उन्हें विकास की गारंटरयां देंगे।
जिनमें शिक्षा, चिकित्सा, बिजली, पानी और भ्रष्टाचार से छुटकारे जैसे मुद्दे शामिल होंगे। इसके साथ ही केजरीवाल पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक भी लेंगे। जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे।
वहीं अरविंद केजरीवाल के जयपुर दौरे से पहले ही आम आदमी पार्टी ने राजस्थान में संगठन का विस्तार शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में पार्टी ने 14 प्रदेश प्रवक्ताओं की घोषणा की है। इनमें योगेंद्र गुप्ता को प्रदेश मुख्य प्रवक्ता बनाया है। उनके साथ ही दीपक मिश्रा, प्रशांत जायसवाल, देवेन्द्र यादव, कीर्ति पाठक, अमित शर्मा, विजेंद्र सिंह डोटासरा, महेंद्र मीणा, चरण दास जाटव, अशोक भाटी, चंद्रमुखी रेप्स्वाल, अमित वर्मा, राधेश्याम उपाध्याय और राजश्री माथुर को प्रवक्ता बनाया है।












Click it and Unblock the Notifications