छत्तीसगढ़: राज्य पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ संघ ने सीएम भूपेश बघेल का जताया आभार, बोले- समय पर मिल रहा वेतन
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में राज्य पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने समयमान वेतनमान प्राप्त होने पर वर्तमान पदनाम परिवर्तन किये जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रदर्शित करते हुए कहा कि 8 वर्ष की सेवा उपरांत प्रथम समयमान वेतनमान प्राप्त होने पर उनका वर्तमान पदनाम पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ को संशोधित कर वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी पदनाम हेतु स्वीकृति दी गई है।

यह भी पढ़ें- 'PSC मामले में छत्तीसगढ़ सरकार की कोई भूमिका नहीं', BJP के आरोप पर बोले CM सीएम भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री ने पदनाम परिवर्तन पर समस्त पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं
इसी प्रकार 16 वर्ष की सेवा उपरांत द्वितीय समयमान वेतनमान प्राप्त होने पर वर्तमान पदनाम पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ को संशोधित कर अतिरिक्त उपसंचालक पदनाम दिए जाने हेतु स्वीकृति प्रदान की गई है। इन फैसलों से प्रदेश भर के पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री ने पदनाम परिवर्तन पर समस्त पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ संघ से अध्यक्ष डॉ. संजीव सिरमौर तथा डॉ. अशोक कुमार पटेल, डॉ. के एन राम, डॉ. मौसम मेहरा, डॉ. रविंद्र चौरसिया, डॉ. के के वर्मा, डॉ. अनिल शुक्ला, डॉ. दीपक चंद्राकर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, भूपेश बघेल सरकार की बड़ी घोषणा












Click it and Unblock the Notifications