भूपेश बघेल ने बीजेपी पर लगाया विधायकों को डरा-धमकाकर खरीदने का आरोप, कहा- UP में इनकी हार तय है

रायपुर, मार्च 01। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है। दरअसल, भूपेश बघेल हाल ही में उत्तर प्रदेश में पार्टी के प्रचार कर रायपुर लौटे हैं। ऐसे में उन्होंने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा विधायकों को डरा-धमकाकर उन्हें खरीदने का काम कर रही है। भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस अंग्रेजों से नहीं डरी तो इन लोगों से डरने की जरूरत नहीं है, लेकिन चौकन्‍ना रहने की जरूरत है।

Bhupesh baghel

यूपी में बीजेपी की सरकार नहीं बन रही- बघेल

भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा प्रजातंत्र का गला घोंटने का काम करती है। विधायकों को डरा-धमकाकर खरीदने की कोशिश करती है। गोवा हो या कर्नाटक, जिस तरह से दल बदल कराकर सत्ता हासिल की गई, सब जानते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पांच चरणों के चुनाव हो चुके हैं, दो चरणों की बाकी है। मैं पहले से कहते आ रहा हूं यूपी से भाजपा सरकार जा रही है। अब ये स्पष्ट हो गया है कि यूपी में भाजपा की सरकार नहीं बन रही।

भूपेश बघेल ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने कहा कि मंगलवार को एक बार फिर उत्तर प्रदेश के दौरे पर जाना है। पहले बुधवार को जाने का प्लान था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे के कारण सुबह 10 से शाम 4 बजे तक नो फ्लाई जोन कर दिया गया है, हमारा हेलिकाप्टर उतर ही नहीं पाएगा, इसलिए मंगलवार रात को ही उत्तर प्रदेश रवाना होंगे। मुख्यमंत्री ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि इससे पहले भी प्रधानमंत्री हुए, लेकिन ऐसा नो फ्लाई जोन कभी नहीं हुआ। आज जब पीएम का प्लेन उड़ गया, तब हम लोगों का हेलिकाप्टर लैंड हुआ।

यूक्रेन से भारतीयों की वापसी के लिए बढ़ाएं फ्लाइट

यूक्रेन के हालात पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि भारतीय लोगों के साथ जो परिस्थिति बनी है, वह भारत सरकार के इंटेलिजेंस की असफलता है। जो बच्चे बार्डर से लगे इलाकों में हैं, वे तो वापस आ रहे है। लेकिन कीव में फंसे बच्चों को दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार वहां से बच्चों को लाने के लिए कुछ नहीं कर रही है। भारत सरकार सिर्फ एक प्लेन भेज रही है, जबकि उन्हें फ्लाइट बढ़ानी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+