छत्तीसगढ़: बघेल सरकार का जनता को बड़ा तोहफा, बिजली का बिल हुआ आधा

रायपुर: चुनावी साल में भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) सरकार ने सीएसइबी (CSEB) के घरेलू उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है. अब 6 महीने तक बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं को भी 400 यूनिट के खपत में बिजली बिल हाफ योजना का लाभ मिल सकेगा. प्रदेश में बिजली बिल हाफ योजना का लाभ पहले से ही दिया जा रहा है।

लेकिन, अब 6 महीने तक भी बिजली बिल का भुगतान नहीं करने पर बिजली बिल हाफ योजना का लाभ मिल सकेगा। बकायदा इसके लिए उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव (TS Singhdeo) ने पूरे प्रदेश में इसे लागू करने के लिए विभागीय आदेश भी जारी कर दिया है. अब 400 यूनिट से कम बिजली खपत करने वाले पूरे प्रदेश के घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली बिल हाफ योजना का लाभ मिलेगा.

Chhattisgarh

घरेलू उपभोक्ताओं को मिला लाभ

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के द्वारा जारी आदेश में लिखा गया है कि छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के घरेलू उपभोक्ताओं के लिए लागू उक्त योजना का विस्तार भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) के डिस्ट्रीब्यूशन लाइसेंसी एरिया के सभी घरेलू उपभोक्ताओं के लिए किए जाने का निर्णय लिया गया है. पूरे प्रदेश में अब घरेलू उपभोक्ताओं को 400 यूनिट से कम खपत में बिजली बिल हाफ योजना का लाभ मिलेगा.

इसके अलावा 6 महीने तक बिजली बिल का भुगतान नहीं किए उपभोक्ताओं को भी बिजली बिल हाफ योजना का लाभ मिल सकेगा. इससे पहले उपभोक्ताओं को जिनकी बिल दो महीने से बकाया है उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा था, लेकिन अब ऐसे उपभोक्ताओं को भी इसका लाभ मिल सकेगा. बताया जा रहा है कि चुनावी साल को देखते हुए प्रदेश सरकार ने सीएसईबी के घरेलू उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है.

टीएस सिंह देव ने दी जानकारी

वहीं उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी देते हुए लिखा है कि, सभी प्रदेशवासियों को संतोष के साथ सूचित करना चाहूंगा कि सभी घरेलू उपभोक्ताओं द्वारा प्रतिमाह खपत की गई 400 यूनिट बिजली पर प्रभावशील विद्युत दरों पर बने बिल को आधा करने हेतु विभागीय आदेश जारी किया गया है, इसके हिसाब से यह रियायत उन उपभोक्ताओं को भी प्राप्त होगी जिनके विरुद्ध बिजली बिल की राशि 6 महीने की अधिक अवधि के लिए बकाया नहीं है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+