BJP के साथ फिर तालमेल बिठाने की कोशिश कर रहे हैं चंद्रबाबू नायडू, 2019 के बाद पहली बार करेंगे मंच साझा
तिरुपति, दिसंबर 17। टीडीपी प्रमुख और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू शुक्रवार को बीजेपी के नेताओं के साथ मंच साझा करते हुए नजर आएंगे। 2019 के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के साथ गठबंधन तोड़ने वाले चंद्रबाबू नायडू पहली बार बीजेपी नेताओं के साथ मंच साझा करेंगे। शुक्रवार टेंपल टाउन में होने वाली अमरावती परिक्षण महोदयाम जनसभा में चंद्रबाबू नायडू बीजेपी के नेताओं के साथ नजर आएंगे।

आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने वाले चंद्रबाबू नायडू को विधानसभा चुनाव में सिर्फ 23 सीटें मिली थी। बीजेपी के साथ गठबंधन तोड़ने के बाद अब चंद्रबाबू नायडू फिर से तालमेल बिठाने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता कन्ना लक्ष्मीनारायण अमरावती परिक्षण समिति (एपीएस) के तत्वावधान में होने वाली जनसभा में पार्टी का प्रतिनिधित्व करेंगे, जो मांग कर रही है कि अमरावती आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी हो। जबकि टीडीपी एकमात्र राजधानी के रूप में अमरावती की मुखर समर्थक रही है, भाजपा ने भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पिछले महीने राज्य की यात्रा के बाद अमरावती से तिरुपति तक एपीएस द्वारा निकाली गई 'न्यायस्थानम से देवस्थानम पदयात्रा' को अपना समर्थन दिया है।
एपीसीसी के कार्यकारी अध्यक्ष एन तुलसी रेड्डी, सीपीआई, सीपीएम और आंध्र बौद्धिक मंच के नेता बैठक में शामिल होने जा रहे हैं। इस बीच, आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा बाधाओं को दूर किए जाने के बाद एपीएस नेता जनसभा की सफलता के लिए अंतिम समय में व्यवस्था कर रहे हैं। बैठक तिरुपति के बाहरी इलाके दामिनेडु में गजलक्ष्मी ग्रीन सिटी के करीब 22 एकड़ भूमि में होगी। एपीएस नेताओं के अनुसार, वे दोपहर 1 से 6 बजे तक COVID-19 प्रोटोकॉल के अनुसार होगी।












Click it and Unblock the Notifications