चंद्रबाबू नायडू ने सांसदों को दिए निर्देश, 'संसद में उठाएं आंध्र प्रदेश सरकार की नाकामी का मुद्दा'
टीडीपी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि सीएम जगन मोहन रेड्डी राज्य पुनर्गठन अधिनियम के माध्यम से दिए गए आश्वासनों के तहत प्रदेश के हितों की रक्षा करने में बुरी तरह विफल रहे हैं।
चंद्रबाबू नायडू ने अपनी पार्टी के सांसदों को निर्देश दिए कि वो संसद के मानसून सत्र में सदन के अंदर जोर-शोर से जगन मोहन सरकार की विफलता का मुद्दा उठाएं।

टीडीपी संसदीय दल की बैठक की अध्यक्षता करते हुए पार्टी सुप्रीमो चंद्रबाबू नायूड ने सांसदों से कहा कि राज्य पुनर्गठन अधिनियम के कार्यान्वयन की अवधि खत्म होने में अभी कुछ महीनों का वक्त बचा है, लेकिन जगन मोहन सरकार राज्य के हितों की रक्षा करने में नाकाम है। उन्होंने कहा कि वो जानना चाहते हैं कि 31 सांसद होने के बावजूद वाईएसआरसीपी ने प्रदेश के लिए केंद्र से क्या हासिल किया है।
चंद्रबाबू नायडू ने कहा, 'मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी प्रदेश की जनता से राज्य को विशेष श्रेणी का दर्जा दिलाने का वादा करके सत्ता में आए थे, लेकिन पिछले चार सालों में आंध्र प्रदेश को एक भी परियोजना तक नहीं दिला सके। यहां तक कि टीडीपी की सरकार में जो केंद्रीय संस्थान स्थापित किए गए, उन तक के लिए वो फंड नहीं ला सके।'












Click it and Unblock the Notifications