'केंद्र सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर रही है', राघव चड्ढा को बर्खास्त करने पर बोले AAP नेता

'आप' के नौजवान नेता और राज्य सभा सदस्य राघव चड्ढा को राज्य सभा में से निलंबित कर दिए जाने पर पंजाब हैल्थ सिस्टम कार्पोरेशन के चेयरमैन रमन‌ बहल का बयान सामने आया है। उन्होंने राघव चड्ढा को राज्यसभा से निलंबित करने की कार्यवाही को लोकतंत्र का कत्ल इकरार देते हुए कहा कि केंद्र सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर रही है।

रमन‌ बहल ने कहा कि राघव चड्ढा को निलंबित करने की कार्यवाही उनकी बुलंद आवाज को रोकने की कोशिश है लेकिन भाजपा को यह बात याद रखनी चाहिए कि राघव चड्ढा और आम आदमी पार्टी के प्रत्येक नेता की आवाज न तो झुकेगी और न ही रुकेगी।

केंद्र सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर रही है: AAP नेता

उन्होंने कहा कि 'आप' लोगों की भावनाओं और हितों का प्रतिनिधित्व हर हाल में करती रहेगी। बी.जे.पी. धीरे-धीरे विरोधी पार्टियों को खत्म करना चाहती है और इस पार्टी की केंद्र सरकार की तरफ से देश की जांच एजेंसियों और अन्य बड़े अदारों का प्रयोग विरोधियों को डराने और धमकाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राघव चड्ढा शुरू से ही लोगों के हितों में आवाज उठाते रहे हैं और इस सरकार की लोग विरोधी नीतियों और कुरीतियों के खिलाफ भी बोलते रहे हैं।

केंद्र सरकार की तरफ से लोकतंत्र के किए जा रहे घान के खिलाफ जो भी व्यक्ति बोलता है। उसे चुप करवाने के लिए केंद्र सरकार भद्दी तरकीबें अपना रही है लेकिन केंद्र को यह बात समझनी चाहिए कि सत्ता चलाने के साथ-साथ लोकतंत्र को मजबूत करना भी सरकार की कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि विरोधी पक्ष की सक्रिय भूमिका होनी जरूरी है और लोकतंत्र में प्रत्येक व्यक्ति को अधिकार है कि वह अपनी और लोगों के कल्याण की बात रख पाए लेकिन केंद्र सरकार प्रजातांत्रिक ढंग से किए विरोध को भी बर्दाश्त नहीं कर रही और अपनी गलत कार्यवाहियों के विरुद्ध उठने वाली प्रत्येक आवाज को दबा रही है। सरकार को यह बात समझनी चाहिए कि वह इन आवाजों को जितना दबाएगी यह आवाजें उतनी ज्यादा बुलंद होंगी। उन्होंने राघव चड्ढा को निलंबित करने की निंदा की और कहा कि आज पूरा देश और आम आदमी पार्टी राघव चड्ढा के साथ चट्टान की तरह खड़ी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+