बिजनेस ब्लास्टर्स के छात्रों को दिल्ली सरकार की यूनिवर्सिटी में सीधे दाखिला: मनीष सिसोदिया

नई दिल्ली: उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि बिजनेस ब्लास्टर्स के विद्यार्थियों को दिल्ली सरकार के विश्वविद्यालयों में सीधे दाखिला मिलेगा। वे शुक्रवार को नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (एनएसयूटी) में बिजनेस ब्लास्टर्स के 126 फाइनल टीमों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम में शामिल होने आए थे । दिल्ली सरकार के पांच विश्वविद्यालयों की ओर से आयोजित कार्यक्रम में 400 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

Manish Sisodia

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि स्कूली शिक्षा के बाद अब उच्च शिक्षा के लिए हमारे बिजनेस ब्लास्टर्स की यात्रा बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि, छात्र अब जो भी कदम उठाएंगे, उसका असर देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हर दौर की अपनी एक जरूरत रही है।

ऐसे भी दौर रहे जब स्कूलों में बच्चों को सैन्य प्रशिक्षण दिया गया, क्योंकि वो उस दौर की जरूरत थी। लेकिन वर्तमान में भारत के संदर्भ में हम अपने स्कूलों में बच्चों के अंदर उद्यमिता माइंडसेट विकसित कर रहे हैं। क्योंकि, देश की अर्थव्यवस्था को अव्वल बनाने और बेरोजगारी की समस्या को दूर करने के लिए ये इस दौर की जरूरत है।
ओरिएंटेशन प्रोग्राम में दिल्ली विधानसभा की शिक्षा स्थायी समिति की अध्यक्ष व कालकाजी की विधायक आतिशी, प्रधान शिक्षा सलाहकार शैलेंद्र शर्मा, एनएसयूटी के उपकुलपति प्रो.जेपी सैनी, डीएसईयू की उपकुलपति प्रो. निहारिका वोहरा व आईजीडीटीडब्ल्यू की उपकुलपति डॉ. अमिता देव सहित अन्य उपस्थित रहे।

वर्तमान में देश के 12 करोड़ युवा बेरोजगार : उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व की कुल गरीब आबादी का 20 फीसदी हिस्सा भारत में है। हमारे देश के 27 करोड़ लोग प्रतिदिन 35 रुपये से भी कम कमाते हैं और देश के 12 करोड़ युवा बेरोजगार हैं। ब्राजील जैसे विकासशील देशों की सालाना प्रतिव्यक्ति आय छह लाख रुपये, अमेरिका की 45 लाख रुपये है, वहीं भारत की प्रतिव्यक्ति आय केवल एक लाख है।

ऐसे में छात्रों को यह ध्यान रखना चाहिए कि भविष्य में वे जो कुछ भी करेंगे, उसका सीधा असर देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। सिसोदिया ने कहा कि छात्रों को दाखिला देने वाले विश्वविद्यालयों को भी यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि वे अपने यहां नौकरी मांगने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले तैयार करें।

इन विश्वविद्यालयों में मिलेगा दाखिला
नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी फॉर वुमन, दिल्ली स्किल एंड आंत्रप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी, अंबेडकर यूनिवर्सिटी, दिल्ली फार्मास्युटिकल साइंसेज एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी, इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, दिल्ली।

ये कोर्स किए जा रहे ऑफर
विश्वविद्यालयों द्वारा छात्रों को ऑफर किए जा रहे पाठ्यक्रमों में बीबीए इन इनोवेशन आंत्रप्रेन्योरशिप एंड वेंचर डेवलपमेंट, बीबीए इन डिजिटल मीडिया और बीए इन डिजाइन , बीसीए, बीएससी डेटा एनालिटिक्स जैसे लगभग 40 कोर्सेज शामिल हैं। इनमें से अधिकांश कोर्स के लिए 50 फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास होना जरूरी है। कुछ तकनीकी कोर्स के लिए विशिष्ट योग्यता है, जैसे डीपीएसआरयू में बीबीए हेल्थकेयर के लिए 11-12वीं में विज्ञान संकाय का होना आवश्यक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+