बेंगलुरु में VIP इलाके से रातोंरात गायब हुआ बस स्टैंड, यात्री भी हैरान, 30 दिन बाद दर्ज हुई शिकायत
बेंगलुरु में 10 लाख रुपए के बजट से बना स्टेनलेस स्टील का बस स्टैंड चोरी हो गया। शिकायत दर्ज होने में देरी पर पुलिस का शक बिल्डर पर भी है। मामले में जांच कर रही बेंगलुरु के पुलिस के हाथ अभी खाली हैं। डीसीपी (सेंट्रल) शेखर एचटी ने कहा है कि हम यह पता लगा रहे हैं कि शिकायतकर्ता को शिकायत दर्ज करने में एक महीने का समय क्यों लगा।
बेंगलुरु मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (BMTC) बस शेल्टर चोरी हो गया है। लेकिन हद तो तब हो गई जब इसकी शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराने में कंपनी को एक महीने का वक्त लग गया। शिकायत दर्ज होते ही पुलिस एक्शन में है। पहला शक अब बिल्डर कंपनी पर ही है, क्योंकि 10 लाख रुपए के बजट से स्टेनलेस स्टील का बस स्टैंड बनाने वाली कंपनी ने इसकी शिकायत में लंबा वक्त लगा दिया। कंपनी के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट एन रवि रेड्डी मामले में एक महीने बाद 30 सितंबर को शिकायत दर्ज कराई गई।

बेंगलुरु पुलिस को दर्ज कराई गई शिकायत में एन रवि रेड्डी ने है कि कंपनी को 28 अगस्त को बेंगलुरु के कनिंघम रोड पर एक स्टेनलेस स्टील बस शेल्टर बनाने के लिए कहा गया था। उन्होंने उसी दिन बस शेल्टर का निर्माण पूरा कर लिया। लेकिन बिजली के कुछ कार्य बाकी थे। लेकिन जब वे 28 अगस्त को घटनास्थल पर लौटे तो उन्होंने पाया कि बस स्टैंड गायब था।
वहीं मामले को लेकर बेंगलुरु सेंट्रल के डीसीपी ने कहा, "घटना के एक महीने महीने बाद हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। हम मामले में और उसके आसपास के सीसीटीवी डेटा की तलाश कर रहे हैं। इसके अलावा, हम सभी उपलब्ध सबूतों की जांच करने जा रहे हैं और आसपास के दुकान मालिकों के बयान दर्ज करेंगे।"












Click it and Unblock the Notifications