मध्य प्रदेश में आरोपी सीतारामदास के घर पर चला बुलडोजर, सीएम योगी की तरह चौहान भी एक्शन में

भोपाल, 1 अप्रैल। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर मॉडल मध्य प्रदेश में भी पास हो गया है। यूपी चुनाव के नतीजों के बाद मध्य प्रदेश सीएम शिवराज सिंह चौहान अपराधियों पर कार्रवाई को लेकर सख्त हो गए हैं। अपराधियों के ठिकानों पर हर दिन बुलडोजर चल रहे हैं।

Bulldozer at house of accused Sitaramdas in Madhya Pradesh

बुधवार को रीवा में सीएम शिवराज सिंह चौहान रेप के आरोपी सीतारामदास महाराज को लेकर अधिकारियों पर तेवर दिखाए और उसके कुछ ही घंटों के बाद आरोपी का घर जमींदोज कर दिया गया। इससे साफ है कि 2023 के विधानसभा चुनाव में सीएम शिवराज सिंह चौहान बेहद सख्त शासक के रूप में अपने आप को पेश करेंगे।

शिवराज सिंह चौहान की पार्टी बीजेपी अब उन्हें बुलडोजर मामा के रूप में पेश कर रही है। पिछले एक सप्ताह की बाद करें तो एमपी में एक दिन ऐसा नहीं हुआ है, जब किसी न किसी अपराधी के घर पर बुलडोजर नहीं चला हो। शुक्रवार की सुबह भी जबलपुर में बड़ी कार्रवाई हुई है।

यहां टेढ़ी नीम इलाके के बदमाश रईस चपटा उर्फ रईस अहमद अंसारी के ठिकानों पर बुलडोजर चला है। इसके अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया है। रईस के खिलाफ हनुमान ताल थाना क्षेत्र में 15 से अधिक अपराध दर्ज हैं।

सीतारामदास महाराज का घर जमींदोज

वहीं, रीवा सर्किट हाउस में नाबालिग से रेप करने वाले आरोपी सीतारामदास महाराज का घर भी जमींदोज कर दिया गया है। घटना के बाद कांग्रेस ने सवाल उठाया था कि बाबा के ऊपर बुलडोजर चलेगा क्या।

कुछ घंटे बाद ही सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रीवा में मंच से आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने के निर्देश दिए। इसके बाद प्रशासन ने घर को जमींदोज कर दिया है। इस कार्रवाई से सीएम शिवराज सिंह चौहान ने स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेश में अपराधी कोई भी, उसके घर पर बुलडोजर चलेगा।

Madhya Pradesh

पार्वती चाची के घर को मिट्टी में मिलाया

इसके साथ गी इंदौर में 20 साल की उम्र से अपराध करने वाली 60 वर्षीय पार्वती बाई पर भी कार्रवाई हुई है। सीएम के निर्देश पर इंदौर के ग्वालटोली स्थित पार्वती बाई के ठिकानों पर बुलडोजर चला है। पार्वती बाई के 500 स्क्वायर फीट में बने अवैध घर को तोड़ दिया गया है। इसके साथ ही विनोबा नगर स्थित बड़े घर को भी धराशायी किया गया है।

गौरतलब है कि एमपी में एक सप्ताह के अंदर करीब दो दर्जन से अधिक आरोपियों के ठिकानों पर बुलडोजर चला है। रायसेन, श्योपुर, नीमच, भिंड, ग्वालियर, इंदौर, गुना, शिवपुरी और नर्मदापुरम समेत कई जिलों में यह कार्रवाई हुई है।सीएम ने बुलडोजर मामा के पोस्टर लगने के बाद दो टूक शब्दों में कहा था कि कानून आरोपियों को सजा देगी और हम बुलडोजर चलाएंगे। जघन्य अपराधों में आरोपी पर केस दर्ज होते ही बुलडोजर चलने लगता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+