विशाखापत्तनम में अपनी अहम बैठक करेगी बीआरएस, जानिए क्यों अहम है ये शहर
तेलंगाना के खम्मम में पार्टी की बैठक के मौके पर बोलते हुए, बीआरएस के आंध्र प्रदेश अध्यक्ष थोटा चंद्रशेखर ने बुधवार को कहा कि बैठक की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी।

हैदराबादः आंध्र प्रदेश के लोगों के साथ तालमेल बिठाने के लिए भारत राष्ट्र समिति विशाखापत्तनम में अपनी पहली बैठक आयोजित करने की योजना बना रही है। तेलंगाना के खम्मम में पार्टी की बैठक के मौके पर बोलते हुए, बीआरएस के आंध्र प्रदेश अध्यक्ष थोटा चंद्रशेखर ने बुधवार को कहा कि बैठक की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी। बीआरएस अध्यक्ष और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के नेतृत्व में खम्मम में हुई बैठक ने पार्टी के लिए राष्ट्रीय राजनीति में एक भव्य प्रवेश करने का रास्ता तय कर दिया है।
विशाखापत्तनम में अपनी पहली बैठक आयोजित करने के लिए पार्टी की ये पसंद इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि उसने कभी विशाखापत्तनम स्टील प्लांट (वीएसपी) के निजीकरण का विरोध किया था। यही नहीं, पार्टी ने विशाखा उक्कु परिरक्षण पोरता समिति का समर्थन भी किया, जो पिछले 706 दिनों से इस पीएसयू के विनिवेश के खिलाफ आंदोलन की अगुवाई कर रही है।
गौरतलब है कि जब पिछले साल पोराटा समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने तेलंगाना के आईटी मंत्री केटी रामाराव से हैदराबाद में मुलाकात की थी, तो उन्होंने आंदोलनकारी श्रमिकों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए स्टील सिटी का दौरा करने का वादा किया था। राष्ट्रीय राजनीति में पार्टी की योजना की घोषणा करने के लिए कुछ समय पहले आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, केसीआर ने भी वीएसपी के निजीकरण के केंद्र सरकार के फैसले का विरोध किया था।












Click it and Unblock the Notifications