BRS का प्लान ओडिशा: नवीन पटनायक के आलोचकों पर केसीआर का निगाहें
तेलंगाना में सरकार चला रही पार्टी बीआरएस के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने हाल ही में पूर्व मंत्री बिजॉय महापात्रा और पूर्व केंद्रीय मंत्री ब्रज त्रिपाठी जैसे ओडिशा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की है। महापात्रा और त्रिपाठी दोनों

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की निगाहें, ओडिशा में अपनी विस्तार योजनाओं के तहत, बीजू जनता दल (बीजद) के पूर्व नेताओं और पार्टी अध्यक्ष व राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के कड़े आलोचकों पर टिकी हैं।
तेलंगाना में सरकार चला रही पार्टी बीआरएस के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने हाल ही में पूर्व मंत्री बिजॉय महापात्रा और पूर्व केंद्रीय मंत्री ब्रज त्रिपाठी जैसे ओडिशा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की है। महापात्रा और त्रिपाठी दोनों ही पटनायक के प्रबल आलोचक माने जाते हैं।
1990 और 1995 के बीच बीजू पटनायक सरकार के दौरान एक शक्तिशाली मंत्री माने जाने वाले बिजॉय महापात्रा ने उनके निधन के बाद 1997 में बीजद के गठन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अपने शुरुआती दिनों में बीजद में अपने प्रभाव के बावजूद, नवीन पटनायक ने 2000 के विधानसभा चुनावों में महापात्रा को टिकट देने से इनकार कर दिया और अंतिम समय में समय की कमी के कारण उन्हें नए सिरे से नामांकन दाखिल करने का मौका नहीं मिला।
1980 से 1995 के बीच लगातार चार चुनाव जीतने वाले महापात्रा ने 2001 में ओडिशा गण परिषद का गठन किया। महापात्रा 2009 में भाजपा में शामिल हुए थे। साल 2000 के बाद से वो एक भी चुनाव नहीं जीत पाए हैं। भाजपा में होने के बावजूद महापात्रा फिलहाल पार्टी गतिविधियों में ज्यादा सक्रिय नहीं हैं। वहीं, बीआरएस नेताओं की उनसे मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर महापात्रा ने कहा कि कांग्रेस और बीजद सहित वरिष्ठ नेता उनसे मुलाकात कर रहे हैं।
दूसरी ओर ब्रज त्रिपाठी दो बार के सांसद हैं और उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में उस समय मंत्री के तौर पर जिम्मेदारी निभाई, जब 1998 से 2009 के बीच भाजपा और बीजद एक दूसरे के सहयोगी थे। टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने 2009 में बीजद से इस्तीफा दे दिया था। 2013 में समता क्रांति दल शुरू करने से पहले वह भाजपा में भी शामिल हुए थे। बीजद से अलग होने के बाद त्रिपाठी भी कभी कोई चुनाव नहीं जीत सके।












Click it and Unblock the Notifications