'नवीन पटनायक सरकार को बदनाम करना चाहता है केंद्र', BJD का भाजपा पर बड़ा हमला

ओडिशा में बीजू जनता दल (बीजेडी) के राज्यसभा सांसद सस्मित पात्रा ने परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स (पीजीआई) रिपोर्ट को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।

सस्मित पात्रा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स में ओडिशा की रैंकिंग में गिरावट पर हैरानी व्यक्त करते हुए कहा कि ये पूरी कोशिश नवीन पटनायक सरकार को बदनाम करने की है।

odhisha

सस्मित पात्रा ने कहा, 'शिक्षा मंत्रालय की स्कूलों की परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स (पीजीआई) रिपोर्ट में ओडिशा की रैंकिंग में गिरावट देखना चौंकाने वाला है। यह स्पष्ट है कि यह केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा ओडिशा की शिक्षा को खराब रोशनी में दिखाने और ओडिशा के लोगों को बदनाम करने का एक जानबूझकर किया गया प्रयास है।'

सस्मित पात्रा ने आगे कहा, 'हैरानी होती है देखकर कि केंद्र की रैंकिंग में उत्कल विश्वविद्यालय, संबलपुर विश्वविद्यालय और बेरहामपुर विश्वविद्यालय की रैंक भी कम की जा रही है। यह बहुत ही दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ओडिशा की शिक्षा प्रणाली की कीमत पर इस तरह की राजनीति कर रहा है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+