आम आदमी पार्टी में शामिल हुईं बिग बॉस फेम एक्ट्रेस संभावना सेठ

संभावना सेठ ने आम आदमी पार्टी के दिल्ली स्थित मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ली। वे पहली बार राजनीति में कदम रख रही हैं।

Sanjay Singh and Sambhavna Seth

Sambhavna Seth: बिग बॉस फेम एक्ट्रेस संभावना सेठ ने अब राजनीति में कदम रख दिया है। शुक्रवार को वह आम आदमी पार्टी (Aam Aadami Party) में शामिल हो गईं। संभावना ने दिल्ली के पार्टी मुख्यालय में सदस्यता ली। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह मौजूद रहे। उन्होंने संभावना को पार्टी की सदस्यता दिलाई। संभावना टीवी सीरियल के साथ-साथ भोजपुरी इंडस्ट्री में आइटम सॉन्ग के लिए मशहूर हैं। वह यूट्यूब पर अपना चैनल चलाती हैं जहां वह रोजाना व्लॉग शेयर करती हैं। उनके फॉलोवर्स की संख्या लाखों में है।

Recommended Video

    Sambhavna Seth Joined AAP: एक्ट्रेस संभावना सेठ बनीं नेता, कैसे रहे हैं जलवे ? | वनइंडिया हिंदी

    दिल्ली की रहने वाली हैं संभावना
    संभावना कुछ समय से भोजपुरी फिल्मों से दूर हैं। वह और उनके पति अविनाश द्विवेदी साथ में व्लॉग शेयर करते रहते हैं। संभावना ने अपने व्लॉग में हिंट दिया था कि वह कुछ बड़ा ऐलान करने वाली हैं लेकिन उन्होंने साफतौर पर इसका खुलासा नहीं किया था। संभावना मूलत: दिल्ली की रहने वाली हैं। उनका परिवार अभी भी दिल्ली में ही रहता है।

    पहली बार राजनीति में रखेंगी कदम
    आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद संभावना मीडिया से रूबरू हुईं। उन्होंने कहा कि 'मैंने कभी सोचा नहीं था कि ये मैं कर पाऊंगी या नहीं कर पाऊंगी। वो कहती हैं, 'मैं लोगों से बहुत कनेक्टेड हूं। अपने व्लॉग के जरिए मैं लाइफस्टाइल व्लॉगिंग करती हूं। मुझे नहीं पता था कि मैं लोगों के दिलों को छूने की कोशिश कर रही हूं और वहां तक पहुंचने की कोशिश कर रही हूं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+